BTEUP Scrutiny Result 2024: विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बीटीईयूपी स्क्रूटनी परिणाम घोषित, यहां से करें चेक
BTEUP Scrutiny Result 2024 Out: तकनीकी शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश ने दिसंबर में आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बीटीईयूपी स्क्रूटनी परिणाम घोषित किया है। जिन छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BTEUP Scrutiny Result 2024 Out: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश ने दिसंबर 2023 में आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षाओं (odd Semester Exams) के लिए बीटीईयूपी स्क्रूटनी रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट (bteup.ac.in) पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। छात्र अपने नामांकन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम से असंतुष्ट है तो क्या करें?
यदि छात्र अपने बीटीईयूपी स्क्रूटनी परिणाम 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया परीक्षक को उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से समीक्षा करने की अनुमति देती है, जिससे अंकों में संशोधन हो सकता है।
इससे पहले बीटीईयूपी ने मुख्य जून परीक्षाओं और बैक पेपर्स के परिणाम जारी किए थे, जिसमें दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के लिए टूल और मोल्ड मेकिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा शामिल था। 28 जून से 20 जुलाई, 2023 के बीच इन परीक्षाओं में लगभग 2 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bteup.ac.in) पर जाएं
- अब "परिणाम" अनुभाग पर जाएं।
- इससे बाद पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रकार चुनें।
- यहां अपना नामांकन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपने परिणाम देखने के लिए "सर्च" पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X