{"_id":"6049d5348ebc3ec79c6ae9cb","slug":"bte-up-admit-card-2021-released-on-urise-up-gov-in-direct-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन: प्रवेश पत्र जारी, कल से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन: प्रवेश पत्र जारी, कल से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू
Thu, 11 Mar 2021 02:00 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने बीटीई यूपी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। बोर्ड ने गुरुवार को आधिकारिक वेबसाइट पर टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। टेक्निकल एजुकेशन के सेमेस्टर परीक्षाएं और बैक पेपर परीक्षाएं 12 मार्च यानी कल से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सरकार का फैसला : इस शैक्षणिक सत्र से 33 सैनिक स्कूलों में बालिका कैडेट्स को भी मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
बोर्ड पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का विवरण जारी कर चुका है। परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे बताए जा रहे चरणों और डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-भारतीय नौसेना की पनडुब्बियां: रोचक तथ्य, श्रेणियां और उपलब्धियां यहां जानिए
ऐसे डाउनलोड करें BTE UP एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले बीटीई यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर 4.30 बजे तक होगी।
कमेंट
कमेंट X