हरियाणा बोर्ड: ओपन स्कूल कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, 100 फीसदी छात्रों ने पास की परीक्षा
इस बार पास प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच), भिवानी ने गुरुवार, पांच अगस्त को सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल परीक्षा अप्रैल-2021 फ्रेश कैटेगरी/ री-अपीयर/ सीटीपी/ एसटीसी/ मर्सी चांस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।
इस परीक्षा का परिणाम हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने घोषित किया। उन्होंने कहा कि ये परीक्षाएं अप्रैल के महीने में आयोजित की जानी थीं, लेकिन वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के कारण रद्द कर दी गईं थीं। सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल (फ्रेश कैटेगरी) परीक्षा के 27,569 परीक्षार्थियों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें 19,068 लड़के और 8,501 लड़कियां हैं।
सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल की ओर से सीटीपी/ री-अपीयर/ एसटीसी/ मर्सी चांस परीक्षा के 11,357 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें 7,909 लड़के और 3,448 लड़कियां शामिल हैं।
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच), भिवानी के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल के नए वर्ग के पूर्ण विषयों के अभ्यर्थियों का परिणाम सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक देकर घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक वार्षिक परीक्षा अप्रैल 2021 के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आंशिक विषय अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषयों के लिए आवेदन किया था, उन्हें 18 अगस्त, 2021 से शुरू होने वाली परीक्षा में बिना किसी आवेदन शुल्क के शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले, सोमवार, 26 जुलाई को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। बता दें कि इस साल 2.27 लाख से अधिक छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। बोर्ड ने जुलाई 2021 के महीने में मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे। मानदंड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के मूल्यांकन फॉर्मूले के समान थे।
बोर्ड अध्यक्ष अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा था कि वरिष्ठ माध्यमिक (नियमित) परीक्षा के लिए कुल 2,27,585 उम्मीदवारों में से 2,21,263 उम्मीदवारों के परिणाम घोषित किए गए हैं, जिसमें 1,14,416 लड़के हैं और 1,06,847 लड़कियां हैं। स्वयंपाठी परीक्षा के कुल 5,605 उम्मीदवारों के भी परिणाम घोषित किए गए हैं, जिसमें 3,893 लड़के और 1,782 लड़कियां हैं।
कमेंट
कमेंट X