फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB to start registration for Bihar Board 10th compartment exams 2025, check fees details

BSEB Compartment Exam: 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, फीस भुगतान में ना करें ये गलती

Fri, 04 Apr 2025 11:33 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 04 Apr 2025 11:33 AM IST
सार

BSEB Compartment Exams: बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होगी। साथ ही, छात्र आज से अपने मैट्रिक परिणाम की स्कूटनी (पुनः जांच) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
BSEB to start registration for Bihar Board 10th compartment exams 2025, check fees details
BSEB Compartment Exams 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

BSEB Compartment Exams 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 और बीएसईबी 10वीं विशेष परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण आज, 4 अप्रैल से शुरू कर देगा।

विज्ञापन


जो छात्र एक या एक से अधिक विषयों में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2025 की स्कूटनी के लिए आधिकारिक वेबसाइट (matricbsebscrutiny.com) पर 120 रुपये प्रति विषय का भुगतान करके आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 और मैट्रिक विशेष परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अपने स्कूल प्रमुखों से संपर्क कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट (secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com) के माध्यम से आवेदन करने के लिए कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,010 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईबीसी वर्ग के छात्रों के लिए यह शुल्क 895 रुपये निर्धारित किया गया है।  

फीस भुगतान में ना करें ये गलती

ऑनलाइन भुगतान के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 24 घंटे के भीतर यह जांच लें कि उनके बैंक खाते से राशि डेबिट हुई है या नहीं। यदि राशि डेबिट हो जाती है, लेकिन समिति के खाते में जमा नहीं होती है, तो ऐसे में आवेदन को अपूर्ण माना जाएगा और वह स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए भुगतान की स्थिति की पुष्टि करना आवश्यक है। 

आवेदन कैसे करें?

बिहार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया के निम्नलिखित चरण जारी किए हैं, जिनका पालन करके छात्र आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट matric.bsebscrutiny.com पर जाएं।
  • "स्क्रूटनी के लिए आवेदन करें (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025)" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन के लिए पासवर्ड बनाएं। 
  • यह पासवर्ड भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित कर लें।
  • लॉग इन करने के बाद स्कूटनी के लिए आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसमें छात्र का विवरण और विषय अंकित होंगे।
  • जिस विषय में स्कूटनी करानी है, उस विषय के आगे दिए गए चेकबॉक्स को चिह्नित करें और आवेदन पूरा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed