फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Sakshamta 3 CTT 2025 Admit Card tomorrow at secondary.biharboardonline.com; Exam from 23 to 25 July

BSEB Sakshamta 3 Admit Card: बिहार सक्षमता चरण-3 परीक्षा 23 जुलाई से; कल जारी होगा प्रवेश पत्र, देखें नोटिस

Tue, 15 Jul 2025 01:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 01:31 PM IST
सार

BSEB Sakshamta 3 Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा चरण-3 का आयोजन 23 से 25 जुलाई तक किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र कल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
BSEB Sakshamta 3 CTT 2025 Admit Card tomorrow at secondary.biharboardonline.com; Exam from 23 to 25 July
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BSEB Sakshamta 3 Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2025 - तृतीय (CTT 2025) का प्रवेश पत्र कल, यानी 16 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com. के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से हस्ताक्षर कराना होगा

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड सबसे आवश्यक दस्तावेजों में से एक है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। इसलिए हर उम्मीदवार को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और साथ ही उसपर अपने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के हस्ताक्षर लेने होंगे।

परीक्षा समिति ने कहा कि, “प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद आवेदकों को अपने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से उसमें हस्ताक्षर कराना होगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के हस्ताक्षर के बिना प्रवेश पत्र मान्य नहीं होगा तथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

आधिकारिक नोटिस में उम्मीदवारों को ए़डमिट कार्ड में दिए गए विवरणों को जांचनें तथा परीक्षा दिवस संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा कार्यक्रम सहित अन्य विवरण शामिल होते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

BSEB Sakshamta 3 Exam Date: 23 से 25 जुलाई तक होगी परीक्षा

बीएसईबी की ओर से चरण तीन के लिए बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 23 जुलाई से 25 जुलाई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

BSEB Sakshamta Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

बीएसईबी सक्षमता एडमिट कार्ड नीचे बताए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड किया जा सकेगा:

  • सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • बीएसईबी शिक्षक सक्षमता 3 हाल टिकट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed