BSEB 12th Exams 2024: बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन
BSEB Intermediate Exams 2024: बीएसईबी ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब नीचे बताए समय तक आवदेन किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Intermediate Exams 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट - SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
बोर्ड ने क्या कहा?
बोर्ड ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत छात्रों को उनके शैक्षणिक संस्थान द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका दिया गया है।"
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Annual_Exam_2024 pic.twitter.com/iuMtMblNlj
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) November 4, 2023
बोर्ड ने एक हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया है और कहा कि आवेदन पत्र भरने या भुगतान करने में किसी भी तरह की असुविधा होने पर उम्मीदवार इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
इससे पहले, स्कूल प्रमुखों के लिए बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2024 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर थी। शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और सभी पात्र छात्रों को प्रदान करना होगा। फिर उन्हें छात्रों से भरे हुए फॉर्म एकत्र करने होंगे।
बीएसईबी ने पहले बताया था, "स्कूल मुखिया आवेदन पत्र में भरे गए विवरण का मिलान अपने स्कूल के रिकार्ड से करेंगे। उसके बाद, संबंधित छात्र ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरेंगे।"
कमेंट
कमेंट X