फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Free Coaching Exam for JEE-NEET on July 27; Admit Cards Released Online

BSEB: बिहार JEE-NEET निःशुल्क कोचिंग प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को, प्रवेश पत्र हुआ जारी; देखें टाइमिंग और सेंटर

Fri, 18 Jul 2025 11:22 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Jul 2025 11:22 AM IST
सार


Bihar Free Coaching Scheme: बीएसईबी ने बिहार में जेईई-नीट निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रवेश परीक्षा की तिथि 27 जुलाई घोषित कर दी है और प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र समेत अन्य जरूरी विवरण होंगे।

विज्ञापन
BSEB Free Coaching Exam for JEE-NEET on July 27; Admit Cards Released Online
Bihar Free UPSC BPSC Coaching 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

BSEB JEE NEET Coaching 2025: बिहार बोर्ड की ओर से इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग में नामांकन हेतु परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही बोर्ड ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एग्जाम टाइम और सेंटर

लिखित परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा पटना स्थित बापू परीक्षा परिसर, मौर्या विहार कॉलोनी, कुम्हरार में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक पाली में होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 10:00 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जिन छात्रों ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे 18 जुलाई 2025 से अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर "ADMIT CARD DOWNLOAD (2025–2027) FOR CLASS 11 STUDENTS" लिंक उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए BSEB Unique ID/Application ID और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को पटना में मिलेगी मुफ्त कोचिंग

इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को पटना में दो वर्षीय आवासीय कोचिंग (2025-27) दी जाएगी, जिसमें पूरी तरह से निःशुल्क रहना, खाना और कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाएगा। इन शिक्षकों की मदद से छात्रों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की गहराई से तैयारी कराई जाएगी।

चयन प्रक्रिया

सभी पात्र छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और कोटिवार सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और अन्य जानकारी वेबसाइट पर अलग से घोषित की जाएगी।

परेशानी होने पर यहां करें संपर्क

यदि किसी छात्र को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 9155191194, उप निदेशक (आईटी) के मोबाइल नंबर 8308266481 या ईमेल freecoachingstudenthelp@gmail.com के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है। बिहार बोर्ड ने समय पर सहायता देने के लिए पूरी तकनीकी टीम तैयार रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed