फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Class 9 Social Science Viral Paper: Board Clarifies Fake AI-Generated Question

'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न

Sat, 26 Sep 2026 01:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 01:58 PM IST
सार

BSEB Class 9 Social Science Viral Paper: बिहार बोर्ड की कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें ‘लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?’ सवाल दिखाया गया। बोर्ड ने इसे फर्जी और एआई से बनाया हुआ बताया है। ऐसे में यह जानना रोचक है कि आखिर असली प्रश्नपत्र में क्या सवाल पूछा गया था...?
 

विज्ञापन
BSEB Class 9 Social Science Viral Paper: Board Clarifies Fake AI-Generated Question
BSEB Fake Question Paper Viral - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BSEB Class 9 Social Science Viral Paper: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर को फर्जी बताया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वायरल तस्वीर में दिखाया गया सवाल असली प्रश्नपत्र में था ही नहीं।

विज्ञापन

क्या है मामला?

  • कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित हुई थी।
  • इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र की एक तस्वीर वायरल होने लगी।
  • तस्वीर में प्रश्न संख्या 37 के तौर पर एक अजीब सवाल दिखाया गया था।
  • यह सवाल था 'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?'
  • इस सवाल के उत्तर के विकल्पों में एक विकल्प 'रिमोट' भी शामिल था।
  • इसके बाद प्रश्नपत्र की प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने वायरल तस्वीर पर क्या कहा?

बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक स्पष्टीकरण जारी किया। इसके साथ बोर्ड ने दो तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें एक फर्जी प्रश्नपत्र की तस्वीर थी और दूसरी असली प्रश्नपत्र की। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वायरल तस्वीर में प्रश्न संख्या 37 पर दिखाया गया सवाल फर्जी और एआई से तैयार किया गया है। बोर्ड के अनुसार, इसका उद्देश्य परीक्षा को लेकर भ्रम पैदा करना और समिति की छवि को नुकसान पहुंचाना था।

बिहार बोर्ड की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया, "बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इस फर्जी, भ्रामक और गलत खबर का खंडन करती है। प्रश्न संख्या 37 में पूछा गया प्रश्न मूल प्रश्नपत्र में प्रदर्शित है। फर्जी प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 37 पर अंकित प्रश्न एआई से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य परीक्षा के संचालन को लेकर भ्रम पैदा करना और समिति की छवि को धूमिल करना है।"


बिहार बोर्ड असली और एआई जनित, दोनों प्रश्नपत्र साझा किए हैं:
Image
विज्ञापन

असली प्रश्नपत्र में क्या सवाल पूछा गया था?

बोर्ड की ओर से साझा किए गए मूल प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 37 हिंदी और अंग्रेजी, दोनों में दिया गया था। इसमें उत्पादन के मुख्य कारकों की संख्या के बारे में सवाल पूछा गया था।

असली सवाल था: “उत्पादन के मुख्य कारक कितने हैं?”
इस सवाल के लिए विद्यार्थियों को चार विकल्प दिए गए थे:

  • दो
  • तीन
  • चार
  • पांच


यानी मूल प्रश्नपत्र में ऐसा कोई सवाल नहीं था, जैसा सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में दिखाया गया।

वायरल तस्वीर में क्या सवाल दिखाया गया?

सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी तस्वीर में प्रश्न संख्या 37 को बदलकर “लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?” दिखाया गया था।

इस बदली हुई तस्वीर में इसके विकल्प भी दिए गए थे:

  • फोन
  • रिमोट
  • जेसीबी
  • इनमें से कोई नहीं


बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यह सवाल मूल प्रश्नपत्र का हिस्सा नहीं था। बोर्ड के अनुसार, वायरल तस्वीर में इस सवाल को एआई की मदद से तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed