{"_id":"5ecd1b1ea7de5346a355fc18","slug":"bseb-class-10-result-2020-direct-link-to-check-resullt","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB 10th Result 2020: ये रहा बिहार बोर्ड के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, अपने रोल नंबर से खोजें परीक्षा परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB 10th Result 2020: ये रहा बिहार बोर्ड के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, अपने रोल नंबर से खोजें परीक्षा परिणाम
Tue, 26 May 2020 07:10 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 26 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020
- फोटो : अमर उजाला
BSEB 10th Result 2020: बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों के इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो गईं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 10वीं का परिणाम ऑनलाइन जारी किया है। इस साल बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा में 80. 59 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। हिमांशु राज ने दसवीं कक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 96.20 फीसदी अंक लाकर दसवीं की परीक्षा टॉप की है। हिमांशु राज 500 अंकों में से 481 अंक लाए हैं। हिमांशु राज के बाद दूसरे नंबर पर दुर्गेश कुमार रहे हैं जो कि 480 अंकों के साथ पास हुए हैं।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में तीसरा स्थान शुभम कुमार का है जो कि 478 अंकों के साथ पास हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार लड़कियों से आगे निकलते हुए लड़कों ने बाजी मारी है। बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही सभी आधिकारिक वेबसाइट्स क्रैश हो गईं। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 12.04 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में लड़कों ने बाजी मारी है। बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 6,13,485 लड़कें पास हुए हैं, जबकि 5,90,545 लड़कियों ने बोर्ड की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X