BSEB Super 50: बिहार बोर्ड सुपर-50 प्रवेश परीक्षा की तारीखें घोषित, एडमिट कार्ड भी जारी; ऐसे करें डाउनलोड
BSEB Super 50 Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीएसईबी सुपर 50 प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Super 50 Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बीएसईबी सुपर 50 के तहत नीट और जेईई मेन के लिए फ्री कोचिंग प्रोग्राम के प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों को इस साल के प्रवेश परीक्षा के लिए अपनी एडमिट कार्ड coaching.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
प्रथम बैच के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीएसईबी अध्यक्ष ने जेईई मेन 2025 में "बीएसईबी सुपर 50" के छात्रों के परिणामों की घोषणा की और बताया कि 2025-27 बैच के लिए फ्री कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस कोचिंग में भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के शिक्षक छात्रों को JEE और NEET की परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
ओएमआर और सीबीटी टेस्ट का आयोजन
बीएसईबी द्वारा आयोजित इस कोचिंग में हर महीने दो बार OMR टेस्ट और CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों की प्रगति को मापने और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।
और भी पढ़ें:- पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजों का इंतजार; इन आसान स्टेप्स से तुरंत कर सकेंगे चेक
BSEB Super 50 फ्री कोचिंग: पात्रता
बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य किसी बोर्ड से पढ़ाई कर रहे वे छात्र जो इस समय कक्षा 10 की परीक्षा दे रहे हैं और जो बिहार बोर्ड से कक्षा 11 में पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, बीएसईबी के कक्षा 11 के छात्र भी इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोचिंग के लिए आवेदन बिहार के 9 प्रमुख जिलों - मुजफ्फरपुर, पटना, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में स्वीकार किए जा रहे हैं।
BSEB Super 50 Free Coaching: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
यदि आपने BSEB सुपर 50 के लिए आवेदन किया था, तो आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- BSEB की वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर 'एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना BSEB यूनिक आईडी और पासवर्ड डालें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालें।
कमेंट
कमेंट X