BSEB Compartment Exam: बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा कार्यक्रम घोषित, जानें कब-कब होंगे पेपर
BSEB Compartment Exam: बीएसईबी की ओर से उनके लिए बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Compartment Exam 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कम अंकों के कारण कंपार्टमेंट पाने वाले और दोबारा विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार ध्यान दें कि बीएसईबी की ओर से उनके लिए मैट्रिक कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की मैट्रिक कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा बुधवार, 10 मई से शुरू होगी और 13 मई तक चलेगी।
मैट्रिक विशेष परीक्षा में शामिल होंगे 4005 परीक्षार्थी
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस वर्ष मैट्रिक विशेष परीक्षा में 4005 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। ये परीक्षार्थी सभी विषयों की परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि शेष 68,281 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश कर लेना अनिवार्य है। देर से आने वाले परीक्षार्थी को उस बैठक की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन नियमों का करना होगा पालन
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम पारी के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के समय सुबह 09ः30 बजे से 30 मिनट पूर्व अथार्त नौ बजे तक तथा द्वितीय पारी के परीक्षार्थी को दोपहर दो बजे से 30 मिनट पहले यानी 01ः30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद यानी विलंब से आने वाले परीक्षार्थी काे अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट घड़ी अथवा मैग्नेटिक घड़ी पहनकर आना सर्वथा वर्जित है, अन्यथा परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कंट्रोल रूम स्थापित किया गया
इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए समिति द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो दिनांक 09.05.2023 से 13.05.2023 तक सुबह 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। परीक्षा संचालन के क्रम में किसी प्रकार की समस्या होने पर समिति के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर - 0612-2232227 अथवा 0612-2232257 पर संपर्क किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X