फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB 12th Students Must Upload Dummy Registration Certificate, Applications Only Accepted After Upload

BSEB: 12वीं के छात्रों के लिए डमी सूचीकरण प्रमाण पत्र अपलोड अनिवार्य, आवेदन तभी होगा स्वीकार; देखें नोटिस

Sat, 20 Sep 2025 03:59 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 20 Sep 2025 03:59 PM IST
सार

BSEB 12th Board Exam 2026: बिहार बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के लिए डमी सूचीकरण प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य किया है। बिना प्रमाण पत्र अपलोड किए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

विज्ञापन
BSEB 12th Students Must Upload Dummy Registration Certificate, Applications Only Accepted After Upload
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

BSEB 12th Board Exam: बिहार परीक्षा समिति ने इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा सत्र 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम सूचना जारी की है। समिति ने कहा है कि जो छात्र अपना हस्ताक्षरित डमी सूचीकरण प्रमाण पत्र समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा के लिए आवेदन भरने और प्रवेश पत्र प्राप्त करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षण संस्थान के प्रधान सभी छात्रों को मूल सूचीकरण प्रमाण पत्र एवं परीक्षा आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रमाण पत्र और फॉर्म समय पर प्राप्त करें और ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए पूरी तैयारी रखें। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 से 05 अक्तूबर 2025 तक चालू रहेगी, इस दौरान सभी छात्रों के लिए समय पर आवेदन करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

डमी सूचीकरण प्रमाण पत्र अपलोड अनिवार्य

छात्रों और उनके अभिभावकों को अपने हस्ताक्षरित डमी सूचीकरण प्रमाण पत्र को शिक्षण संस्थान के प्रधान के हस्ताक्षर सहित समिति के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। जो छात्र प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी और उनका प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किया जाएगा। इस नियम का पालन सभी छात्रों के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा आवेदन भरने की प्रक्रिया

छात्रों को अपने सूचीकरण प्रमाण पत्र के अनुसार आवेदन पत्र दो प्रतियों में भरकर प्रधान को देना होगा। प्रधान एक प्रति पर हस्ताक्षर और मुहर लगाकर छात्रों को वापस देंगे और दूसरी प्रति अपने पास सुरक्षित रखेंगे। प्रधान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आवेदन में भरी जानकारी सही हो। इसके बाद छात्र 5 अक्तूबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन भरने का अतिरिक्त समय

अगर किसी कारणवश शुल्क जमा करने के बाद भी किसी छात्र का ऑनलाइन परीक्षा आवेदन नहीं भर पाता है, तो उसे आवेदन भरने का अतिरिक्त अवसर दिया गया है। ऐसे छात्र 3 अक्तूबर. 2025 के बाद अगले दो दिन यानी 5 अक्तूबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इस तरह शिक्षण संस्थान के प्रधान को भी अपने छात्रों के आवेदन पूरे करने के लिए दो अतिरिक्त दिन मिलेंगे।

ध्यान रहे कि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2021 से नई विषय योजना लागू है। नई योजना के अनुसार केवल वही विद्यार्थी इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में शामिल हो सकते हैं, जो निर्धारित कोटियों और पात्रता नियमों के अनुसार योग्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed