फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB 10th Results : Bihar Board 10th Students Can Apply for Scrutiny of Answer Sheets

बिहार बोर्ड : 10वीं कक्षा के परीक्षार्थी ध्यान दें, अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं तो करें यह काम

Tue, 06 Apr 2021 05:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 06 Apr 2021 05:55 PM IST
सार

स्क्रूटिनी आवेदन हेतु बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर दिनांक 11 अप्रैल, 2021 से लेकर 17 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
BSEB 10th Results : Bihar Board 10th Students Can Apply for Scrutiny of Answer Sheets
बिहार बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)  की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपने प्राप्तांकों को लेकर असंतुष्ट विद्यार्थियों को एक अवसर देने की घोषणा की है। बिहार बोर्ड द्वारा ऐसे असंतुष्ट परीक्षार्थियों को पुनर्मूल्यांकन का मौका दिया जा रहा है। बीएसईबी ने इसके लिए स्क्रूटिनी विंडो खोलने की घोषणा की है।  

विज्ञापन

 
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड  (बीएसईबी) ने सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को रात्रि 10.41 बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2021 में सम्मिलित यदि कोई विद्यार्थी अपने परिणाम में किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है तो वे उस विषय की अपनी उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटिनी आवेदन हेतु बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर दिनांक 11 अप्रैल, 2021 से लेकर 17 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को जारी किया गया था। इस वर्ष बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 78.17 प्रतिशत रहा है। वहीं, इससे पहले 2020 में पास प्रतिशत 80.59 फीसदी रहा था। 2021 के परीक्षा परिणामों में शीर्ष 10 स्थान पर 101 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। अब बिहार बोर्ड की ओर से इन विद्यार्थियों को सम्मानित करने का फैसला किया गया है। बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के टॉपर्स को एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार, लैपटॉप और ई-बुक रीडर दिए जाएंगे। 

गौरतलब है कि इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। मैट्रिक परीक्षा 2021 में प्रथम स्थान पर संयुक्त तौर पर टॉपर- पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार रहे हैं। वहीं पहली बार, टॉप 10 में 101 छात्रों ने जगह बनाई है। जिनमें से सिमुलतला आवासीय विद्यालय,जमुई के 13 छात्रों ने शीर्ष 10 रैंक हासिल की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed