{"_id":"63835234fc77321f440cd522","slug":"bpsc-released-an-additional-result-of-bpsc-67th-prelims-2022-15-more-candidates-clear-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC 67th prelims 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स का अतिरिक्त परिणाम घोषित, 15 और उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BPSC 67th prelims 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स का अतिरिक्त परिणाम घोषित, 15 और उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित
Sun, 27 Nov 2022 05:34 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:34 PM IST
सार
BPSC 67th prelims 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022 का अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें 15 और उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
BPSC 67th Prelims 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022 (BPSC 67th Prelims 2022) का अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें 15 और उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। बीपीएससी ने अतिरिक्त परिणाम की घोषणा करते हुए 26 नवंबर को एक नोटिस जारी किया था। नोटिस पर दिए बयान के अनुसार छात्रों ने सामान्य विज्ञान विषय के एक प्रश्न पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद परिणाम में संशोधन किया गया। संशोधित परिणाम के बाद अब 15 और उम्मीदवारों को बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में पास घोषित किया गया है। बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 नवंबर को जारी किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
परीक्षा कुल 802 पदों के लिए होगी
आयोग ने 21 नवंबर 2022 को बीपीएससी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CCE) मेन्स 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की। यह परीक्षा कुल 802 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा दो अनिवार्य विषयों सहित तीन विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें सामान्य हिंदी के100 अंक होंगे, जिसमें उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे, और सामान्य अध्ययन होगा। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X