फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC released a short notice regarding the Admit Card/Revised Exam schedule for the Assistant Director-cum-DPR

BPSC DPRO : बीपीएससी ने जारी किया सहायक निदेशक परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

Wed, 09 Nov 2022 08:26 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 09 Nov 2022 08:26 AM IST
सार

बिहार पीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट -bpsc.bih.nic.in पर सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए एडमिट कार्ड और संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में एक अधिसूचना जारी किया है।

विज्ञापन
BPSC released a short notice regarding the Admit Card/Revised Exam schedule for the Assistant Director-cum-DPR
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी (District Public Relation Officer) की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के बारे में एक संक्षिप्त सूचना जारी की है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आयोग 26 नवंबर 2022 से लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में होगाी
आयोग द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा 26,27,28 नवंबर 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। हिंदी प्रीसिस राइटिंग एंड ट्रांसलेशन फ्रॉम हिंदी-अंग्रेजी और अंग्रेजी निबंध और प्रिसिस राइटिंग सहित लैंग्वेज पेपर की परीक्षा 26 नवंबर 2022 को होगी।
करेंट अफेयर्स और थ्योरी ऑफ जर्नलिज्म एंड एडिटिंग के लिए लिखित परीक्षा 27 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जनसंपर्क और आधुनिक संचार माध्यम के महत्व सहित विषय के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले से उपलब्ध रहेंगे। जिन्हें डाउनलोड कर उम्मीदवार परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक सेवा से नहीं भेजे जाएंगे, उन्हें ऑनलाइन इसे डाउनलोड करना होगा। 
विज्ञापन

बीपीएससी सहायक निदेशक एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • लिंक 'परीक्षा कार्यक्रम: सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी लिखित प्रतियोगी परीक्षा' पर क्लिक करें। 
  • आपको बीपीएससी सहायक निदेशक एडमिट कार्ड / संशोधित अनुसूची 2022 की पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगी।
  • बीपीएससी सहायक निदेशक एडमिट कार्ड / संशोधित अनुसूची 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed