फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC CCE 68th Main Exam registration ends today Apply online at bpsc.bih.nic.in

BPSC CCE 68th Main Exam: बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा के पंजीकरण का अंतिम दिन, जल्दी करें अप्लाई

Thu, 20 Apr 2023 01:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 20 Apr 2023 01:45 PM IST
सार

BPSC CCE 68th Main Exam: बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे इसे आज ही पूरा कर लें।  

विज्ञापन
BPSC CCE 68th Main Exam registration ends today Apply online at bpsc.bih.nic.in
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC CCE 68th Main Exam Registration Ends: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज यानी  20 अप्रैल 2023 अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों को बीपीएससी सीसीई 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किया गया था, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार 22 अप्रैल तक बीपीएससी मेन्स आवेदन में भी बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन

BPSC 68th Main परीक्षा पैटर्न

बीपीएससी 68वीं मेन्स 2023 12, 17 और 18 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा। बीपीएससी मेन्स परीक्षा चार पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। BPSC मुख्य परीक्षा पैटर्न 2023 के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन - 1 और 2 और वैकल्पिक पेपर शामिल हैं। मुख्य परीक्षा के लिए आवंटित कुल 900 अंक हैं। 34 वैकल्पिक पेपरों में से उम्मीदवारों को एक पेपर का चयन करना होगा। बीपीएससी सिविल सेवा का व्यक्तित्व परीक्षण 120 अंकों का होगा। मेंस की परीक्षा 12 मई से ही शुरू होगी। 12 मई को जीएस- 1, 17 मई को जीएस- 2 व हिंदी और 18 मई को निबंध व ऑप्शनल पेपर की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी को साक्षात्कार में 30 प्रतिशत से कम या 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर दिया जाता है तो इंटरव्यू बोर्ड इसे जस्टिफाई करेगा। इंटरव्यू बोर्ड को नंबर कम या ज्यादा देने के लिए दबाव नहीं डालाज जाएगा, लेकिन बोर्ड को बताना होगा कि कम या ज्यादा नंबर क्यों दिए गए।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in 2023 पर जाएं।

  • बीपीएससी 68वीं सीसीई मेन्स 2023 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण संख्या या लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • आवेदन पत्र भरें

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed