BPSC 69th Prelims Admit Card 2023: जारी होने वाला है बीपीएससी 69वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड,दस्तावेज रखें तैयार
BPSC 69th Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 69th Prelims Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 सितंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 69th Prelims परीक्षा तिथि और पाली
बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर, 2023 को राज्य भर के विभिन्न जिलों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर का विवरण सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए 26 सितंबर, 2023 को उपलब्ध होगा।
BPSC 69th Prelims एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
BPSC 69th Prelims परीक्षा गाइडलाइंस
उम्मीदवार ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में जाने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही अपना आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज की फोटो ले जाना न भूलें। परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचे, जिससे कि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
कमेंट
कमेंट X