फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE 10th Result Date: आज जारी नहीं होगा 10वीं का रिजल्ट, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Mon, 02 Aug 2021 01:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 02 Aug 2021 01:51 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  का दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी सोमवार को जारी नहीं होगा। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड आज दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा।

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2021: Board Official Says CBSE Class 10 Result Not Releasing Today
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी सोमवार को जारी नहीं होगा। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड आज दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि दसवीं का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। इससे पहले सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पिछले हफ्ते 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद कहा था कि हम आज से ही 10वीं के परिणाम पर काम करना शुरू करेंगे और अगले सप्ताह तक इसे देने की कोशिश करेंगे। हालांकि, उन्होंने 10वीं के परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की थी। 



इसे भी पढ़ें-स्कूल फिर से खुलने की न्यूज: इन राज्यों में आज से खुल गए हैं स्कूल, कक्षाओं में पहुंच रहे हैं छात्र

इसके साथ ही सीबीएसई ने अधिसूचना जारी कर यह भी कहा है कि परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा में बैठने का एक अवसर जरूर प्रदान किया जाएगा।  सीबीएसई की अधिसूचना यहां दी गई है। 

CBSE 10th Result 2021: Board Official Says CBSE Class 10 Result Not Releasing Today
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस साल बोर्ड दसवीं कक्षा के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार किया है। जो विद्यार्थी बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे फिर से परीक्षा दे सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-डीयू दाखिले 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन चाहते हैं तो जान लीजिए योग्यता मानदंड


 

CBSE 10th Result 2021: Board Official Says CBSE Class 10 Result Not Releasing Today
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया


विद्यार्थी उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे। विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा। विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed