फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board Exams 2019-20 Delhi govt to pay Board exam fees of Delhi Cantonment, NDMC schools

दिल्ली सरकार का फैसला, बोर्ड परीक्षा शुल्क का करेगी भुगतान

Wed, 01 Jan 2020 08:04 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 01 Jan 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
Board Exams 2019-20 Delhi govt to pay Board exam fees of Delhi Cantonment, NDMC schools

दिल्ली सरकार अब एनडीएमसी और दिल्ली छावनी के तहत आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार 30 दिसंबर, 2019 को इस संबंध में घोषणा की है। केजरीवाल ने बताया कि ये फैसला मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया था।

विज्ञापन


इससे पहले हुई एक बैठक में दिल्ली सरकार ने कहा था, कि सभी सरकारी स्कूलों की बोर्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान सरकार ही करेगी। लेकिन अब कैबिनेट बैठक में तय यह हुआ है कि एनडीएमसी और दिल्ली छावनी द्वारा संचालित स्कूलों के छात्रों के बोर्ड परीक्षा शुल्क का भी भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 3.14 लाख छात्रों का सीबीएसई परीक्षा शुल्क दिल्ली सरकार देगी। कहा गया था कि यह सुविधा दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ अनुदान प्राप्त और पत्राचार विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके लिए सरकार को हर साल 57 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा था कि दिल्ली सरकार की योजना के तहत गृह परीक्षा का पूरा खर्च शिक्षा निदेशालय वहन करता है। इससे अभिभावकों पर बोझ नहीं पड़ता। दिल्ली सरकार सीबीएसई को इसका भुगतान शिक्षा निदेशालय के जरिए करेगी। योजना मौजूदा सत्र 2019-20 से लागू होगी। तब ये लाभ पाने वालों में 10वीं के 1,79,914 और बारहवीं के 1,33,802 विद्यार्थी थे। जाहिर है अब ये संख्या और बढ़ेगी।


हर बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी मेरी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों अपनी योजना के बारे में बताते हुए कहा था कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले 3.14 लाख विद्यार्थियों का सीबीएसई परीक्षा शुल्क सरकार देगी। पैसों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई हम रुकने नहीं देंगे। दिल्ली के हर बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी अब मेरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed