Board Exam Tips: मन में न बैठाएं बोर्ड परीक्षा का डर और फोबिया, कक्षा बटे दो के फॉर्मूले से करें शानदार तैयारी
Board Exam Tips and Stress Management Counselling: अभी तक जितनी परीक्षाएं दी हैं, बोर्ड परीक्षाएं भी कुछ वैसी ही होती हैं। इसलिए बोर्ड परीक्षा से खौफ खाने की जरूरत नहीं है।
विस्तार
Board Exam Tips and Stress Management Counselling: बोर्ड परीक्षा के नाम से ही कईं विद्यार्थी और अभिभावक तनाव में आ जाते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि अभी तक जितनी परीक्षाएं दी हैं, बोर्ड परीक्षाएं भी कुछ वैसी ही होती हैं। इसलिए बोर्ड परीक्षा से खौफ खाने की जरूरत नहीं है। मनोवैज्ञानिक और प्रोफेसर डॉ मीनू मेहरोत्रा ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के लिए कईं सुझाव दिए हैं।
डॉ मेहरोत्रा ने कहा कि बोर्ड एग्जाम का फोबिया यानी डर मन में न बैठाएं। बल्कि शानदार तैयारी के लिए कक्षा बटे दो (Class/2) का फॉर्मूला अपनाकर पढ़ाई करें। इस फॉर्मूले के मुताबिक अपनी कक्षा को दो से भाग करें। यानी कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पांच घंटे और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को छह घंटे पढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किस समय पढ़ें ये मायने नहीं रखता, बल्कि कितना ध्यान से पढ़ें यह जरूरी है। डॉ. मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए हैं।
Board Exam Stress: अंग्रेजी बहुत कठिन लगती है!
अमरोहा के आवास विकास कॉलोनी निवासी 12वीं की छात्रा का सवाल है कि अंग्रेजी विषय बहुत कठिन लगता है। आसानी से याद नहीं होता क्या करूं?
Board Exam Tips: एक्सपर्ट के सुझाव
-
अंग्रेजी भी दूसरे विषयों की तरह है, मन से पढ़ने की जरूरत है। -
यदि अनुवाद में दिक्कत है तो टीचर की मदद लें। -
सेंट्ल आइडिया, एस्से, एक्सप्लेनेशन पर जोर दें। -
यदि हर चैप्टर को समझा होगा तो प्रश्नोत्तर में भी दिक्कत नहीं होगी। -
ग्रामर में अनुवाद के नियमों को समझना होगा।
Board Exam Stress: कैमिस्ट्री समझ नहीं आती!
जिगर कॉलोनी निवासी कक्षा 12वीं के छात्र का सवाल है कि मुझे रसायन विज्ञान समझ नहीं आता। समीकरण आधारित प्रश्नों में दिक्कत होती है।
Board Exam Tips: एक्सपर्ट के सुझाव
-
प्रमुख समीकरणों को याद करना होगा, रसायन विज्ञान में छोटे-छोटे कन्वर्जन महत्वपूर्ण हैं। -
इलेक्ट्रो कैमिकल सीरीज याद करें, समीकरणों में दिक्कत नहीं होगी। -
हैलोबेंजीन, एरोमैटिक एवं एलेफेटिक कंपाउंड्स को समझें। -
एचसीएल, एचएनओ-3, एनएच-3, सीएल-2, एसओ-2 जैसे चैप्टर बहुत महत्वपूर्ण हैं। -
समीकरणों की मैकेनिज्म पढ़ें, फिर आसानी से समझ में आएंगी।
Board Exam Stress: पढ़ा हुआ भूल जाता हूं!
बिलारी निवासी कक्षा 10वीं के छात्र का सवाल है कि मैं रात में पढ़ता हूं, लेकिन सुबह पढ़ने के लिए नहीं उठ पाता। इसकी वजह से पढ़ा हुआ भूल जाता हूं। परीक्षाएं नजदीक आने से बहुत टेंशन हो रही है, क्या करूं?
Board Exam Tips: एक्सपर्ट के सुझाव
-
किसी भी समय पढ़ें, लेकिन पूर्ण एकाग्रता के साथ सुबह न उठ पाने के कारण तनाव न लें। -
कॉन्सेप्ट को समझकर पढ़ें और लिखने की आदत डालें। -
यह तय करें कि क्या रह गया है, उसके अनुसार आगे की रणनीति बनाएं। -
जो पढ़ लिया है, उसका रिवीजन जरूर करें, भूलेंगे नहीं। -
समय को दो हिस्सों में बांटें, पहले हिस्से में रिवीजन और दूसरे में नई पढ़ाई।
Board Exam Stress: ज्यादा याद नहीं रहता!
लाइन पार निवासी कक्षा 10वीं के छात्र का सवाल है कि पढ़ा हुआ ज्यादा समय याद नहीं रहता। लंबे समय तक याद रखने के लिए क्या करना चाहिए?
Board Exam Tips: एक्सपर्ट के सुझाव
-
लॉन्ग टर्म मैमोरी के लिए एक साथ बहुत ज्यादा भी न पढ़ें। -
थोड़ा याद करके लिखने की आदत डालें और बार-बार रिवीजन करें। -
गणित, फिजिक्स जैसे विषयों में अभ्यास ही सफलता की गारंटी है। -
दो दिन थ्योरी, दो दिन अभ्यास, इस तरह करें परीक्षा का अभ्यास।
कमेंट
कमेंट X