BITSAT 2021: अगस्त में होने वाली है परीक्षा, संस्थान ने जारी किया प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट, बिटसैट 2021 के लिए संस्थान ने शनिवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिटसैट 2021 की परीक्षा 24 से 29 जून तक निर्धारित की गई थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 3 अगस्त से 6 अगस्त, 2021 के बीच आयोजित होने जा रही है।
बिटसैट 2021: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- अभ्यर्थी बिटसैट की आधिकारिक साइट- bitadmission.com पर जाएं।
- होम पेज पर ही, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'हॉल टिकट और निर्देश डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।'
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।
- फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना एडमिट कार्ड देख पाएंगे।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले उपयोंग के लिए इसका प्रिंट ले लें।
तीन घंटे की होगी परीक्षा
यह परीक्षा 3 घंटे की होगी। जिसमें प्रत्येक सही जवाब पर तीन अंक दिए जाएंगे। वहीं प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा की अवधि समाप्त होने के बाद, कुल सही उत्तर और कुल गलत उत्तर के आधार पर कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रत्येक छात्र का स्कोर प्रदर्शित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के पास अगले दिन बिट्स की वेबसाइट पर अपने स्कोर की जांच करने का विकल्प भी है। वे चाहें तो स्कोर का प्रिंट भी ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X