फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Biotech Computational Biology Course starts in IIIT delhi, Board of governance approves sanction

IIIT में बायोलॉजी के छात्रों के लिए कोर्स शुरू, बोर्ड ऑफ गवर्नेंस ने दी मंजूरी

Sat, 23 Dec 2017 11:09 AM IST
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Biotech Computational Biology Course starts in IIIT delhi, Board of governance approves sanction

आईआईआईटी दिल्ली में अगले साल से विद्यार्थियों को बीटेक कंप्यूटेशनल बायोलॉजी कोर्स के माध्यम से भविष्य बनाने का मौका मिलेगा। दरअसल, संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस ने इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम में नए कोर्स को मंजूरी दे दी है। इस कोर्स की शुरुआत शैक्षणिक सत्र 2018-19 में होगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि पहले साल 50 सीट पर दाखिले होंगे। वहीं, 2017 में प्लेसमेंट में 342 विद्यार्थियों को नौकरी साथ ही सबसे अधिक 36 लाख का पैकेज ऑफर हुआ है। रजिस्ट्रार प्रो. बी चंद्रशेखर के मुताबिक, अगले सत्र से इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। दाखिला ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग से होगा, जिसमें जेईई मैन की रैंकिंग के तहत मेरिट बनेगी और फिर दाखिला सीट पक्की होगी। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह आज
आईआईआईटी दिल्ली कैंपस में शनिवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इस दौरान कुल 248 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। समारोह में 139 विद्यार्थियों को बीटेक, 97 छात्रों को एमटेक और 13 छात्रों को पीएचडी की डिग्री मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेसमेंट में 115 फीसदी की बढ़ोतरी 

Biotech Computational Biology Course starts in IIIT delhi, Board of governance approves sanction

देशभर के इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान घटते प्लेसमेंट के चलते सुर्खियों में हैं, लेकिन आईआईआईटी दिल्ली के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में लगातार बढ़ोतरी हुई है। कैंपस प्लेसमेंट में सबसे अधिक 36 लाख रुपये सालाना का जॉब लेटर ऑफर हुआ है। जबकि औसतन यह आंकड़ा 18 लाख रुपये सालाना है।

करीब तीन सालों में कैंपस प्लेसमेंट में 115 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2017 में 102 कंपनियां पहुंची, जिसमें 249 छात्र रजिस्टर्ड हुए और 342 छात्रों को प्लेसमेंट मिला। जबकि 119 छात्रों को इंटर्नशिप का मौका मिला। वहीं, 2016 में 85 कंपनियों के लिए 222 छात्र रजिस्टर्ड और 319 को प्लेसमेंट मिला। वहीं, 97 को इंटर्नशिप का लेटर मिला। इस दौरान सबसे अधिक 26.82 रुपये का सालाना पैकेज ऑफर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed