Bihar Teacher Recruitment Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानिए कब होगा जारी
Bihar Teacher Recruitment Result 2023: बीपीएससी ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 2023 घोषित करने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Teacher Recruitment Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 2023 पर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद के अनुसार, बिहार टीआरई परिणाम 2023 अक्तूबर के मध्य में घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषणा में देरी लंबित सीटीईटी परिणाम और ओएमआर शीट भरते समय छात्रों द्वारा की गई गलतियों के कारण हो रही है। बीपीएससी अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से साझा की है।
TRE results are now likely by mid Oct. This slight delay is due to pending results of CTET etc, several instances of mistakes committed by candidates in their OMRs like wrong roll no, wrong series, wrong subject combinations and also due to wrong submission of certificates.
— Atul Prasad (@atulpmail) September 15, 2023
Bihar Teacher Result ऐसे कर सकेंगे चेक
-
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, बीपीएससी टीआरई परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 2023 आपके सामने होगा।
-
बीपीएससी टीआरई परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
-
आगे के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X