फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar STET 2023 paper 2 answer key out on bsebstet.com, challenge window closing tomorrow

Bihar STET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 2 की आंसर-की जारी, आज तक दे सकते हैं चुनौती; फटाफट करें ये काम

Wed, 20 Sep 2023 08:23 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 08:23 AM IST
सार

Bihar STET 2023: बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 2 की आंसर-की जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज है। नीचे बताए तरीके से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
Bihar STET 2023 paper 2 answer key out on bsebstet.com, challenge window closing tomorrow
उत्तर कुंजी 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar STET 2023: बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 2 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट - bsebstet.com पर अपलोड कर रखी है। अगर किसी कारणवश कोई उम्मीदवार अभी तक उत्तर कुंजी नहीं देख पाया है तो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है। 

विज्ञापन

कल तक दर्ज कराएं आपत्ति

उम्मीदवार बिहार एसटीईटी 2023 के खिलाफ 20 सितंबर, यानी आज शाम 4 बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं। उन्हें चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 150 रुपये के हिसाब से भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके प्रवेश शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों की आंसर-की हुई है जारी

जिन विषयों की उत्तर कुंजी अपलोड की गई है उनमें भौतिकी (214), राजनीति विज्ञान (219), समाजशास्त्र (220) और गृह विज्ञान (224) शामिल हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड कर दी है। इनमें से किसी के भी खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का तरीका नीचे बताया गया है।

बोर्ड समीक्षा प्रक्रिया के लिए आपत्तियों को एक विशेषज्ञ समिति को भेजेगा। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा जिसे चुनौती नहीं दी जा सकेगी।

बीएसईबी एसटीईटी 4 से 15 सितंबर को आयोजित किया गया था। बोर्ड ने पहले 17 और 15 सितंबर को पेपर 1 के लिए बीएसईबी एसटीईटी उत्तर कुंजी 2023 जारी की थी, जिसमें नृत्य (कोड 116) और शारीरिक शिक्षा (कोड 113) और पेपर 2, दर्शनशास्त्र (कोड 222) शामिल था। नवीनतम नोटिस के अनुसार, बिहार एसटीईटी परीक्षा परिणाम 2023 बाद में - bsebstet.com पर घोषित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • उत्तर कुंजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं-
  • आधिकारिक वेबसाइट - bsebstet.com/Grievance/Glogin पर जाएं।
  • रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • जिस प्रश्न पर आप आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
  • अपनी शिकायत दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed