Bihar PMS Scholarship: 25 सितंबर तक भरें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का फॉर्म; सभी छात्रों के लिए खुला पोर्टल
Bihar Post-Matric Scholarship 2024-25: बिहार पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी छात्रों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। योग्य विद्यार्थी 25 सितंबर तक पीएमएस पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Post-Matric Scholarship 2024-25: बिहार में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) श्रेणियों के छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य सरकार ने सभी विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोल दिया है। योग्य छात्र-छात्राएं आधिकारिक पीएमएस वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2025 है। इच्छुक एवं पात्र छात्र/छात्राओं को निर्धारित तिथि के भीतर PMS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
Bihar PMS Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
बिहार पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025 के लिए छात्रों की योग्यता इस प्रकार है:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- छात्र ने पिछली कक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
बिहार पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति में शामिल योजनाएं
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत आवेदन स्वीकार किए जाएंगे:
- अनुसूचित जाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना
- अनुसूचित जनजाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना
- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशोत्तर छात्रवृत्ति योजना
- मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना
फॉर्म भरकर प्रिंटआउट संस्थान में भी जमा करना होगा
जिला शिक्षा विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय सीमा से पहले ही अपने आवेदन पत्र भर लें। आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और आय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। समय सीमा के बाद या आवश्यक दस्तावेजों के बिना जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत ही अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें और उसका प्रिंटआउट संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर दें।
इसके अलावा, छात्रों को यह भी ध्यान रखना होगा कि उनकी आधार संख्या बैंक खाते से जन्मतिथि के लिए Seeded है। सुनिश्चित करे कि बैंक द्वारा आधार के साथ सही अकाउंट Seed किया गया है अन्यथा छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलेगी। आधार के साथ बैंक खाता सीडिंग की स्थिति UIDAI की वेबसाइट से चेक की जा सकती है।
कमेंट
कमेंट X