फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar NMMS 2025: application begins at scert.bihar.gov.in, check eligibility criteria and all details

Bihar NMMS 2025: बिहार नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आज से करें आवेदन, इतनी होनी चाहिए माता-पिता की आय

Wed, 06 Nov 2024 12:07 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 06 Nov 2024 12:07 PM IST
सार

Bihar NMMS 2025: बिहार नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया चालू हो रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अभिभावक पात्रता मानदंड नीचे देख कर आवेदन कर सकता हैं। 

विज्ञापन
Bihar NMMS 2025: application begins at scert.bihar.gov.in, check eligibility criteria and all details
Bihar NMMS 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Bihar NMMS 2025: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) बिहार ने राज्य राष्ट्रीय योग्यता-सह-साधन छात्रवृत्ति योजना (NMMS) 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र या अभिभावक SCERT की आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in के माध्यम से इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार, बिहार एनएमएमएस 2024 आवेदन विंडो 1 दिसंबर तक सक्रिय रहेगी। छात्रों को बिहार एनएमएमएस 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए अपनी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी। 

विज्ञापन

जनवरी में होगा एग्जाम
कार्यक्रम के अनुसार, बिहार एनएमएमएस 2025 परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली है। छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने और ड्रॉपआउट प्रतिशत को कम करने के लिए प्रेरित करना है।

पात्रता मानदंड
  • छात्रों को बिहार के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • छात्र को कक्षा 7वीं की अंतिम परीक्षा में कम से कम 55% अंक (सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए) या 50% अंक (एससी/एसटी छात्रों के लिए) प्राप्त करने होंगे।
  • जिस वर्ष में अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं, उसकी पहली जुलाई को उनकी आयु 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए (अर्थात कक्षा 8 में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए आयु 13 वर्ष से कम होनी चाहिए)।
विज्ञापन

माता-पिता की आय
छात्र के माता-पिता की पारिवारिक आय सभी स्रोतों से 1,50,000 रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के उन विद्यार्थियों के लिए है जो सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed