Bihar NEET UG Counselling 2024: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 का कार्यक्रम जारी; 27 दिसंबर को होगा सीट आवंटन
Bihar NEET UG Counselling 2024: बिहार नीट यूजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इच्छुक और पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार नीट यूजी 2024 के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपना बिहार NEET UG 2024 स्टारी वैकेंसी राउंड रैंक कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिहारनीट यूजी चॉइस फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
Bihar NEET UG Counselling 2024: चॉइस फिलिंग की समय सीमा
बिहार नीट यूजी 2024 के अनुसार पंजीकरण और चॉइस-फिलिंग की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है। बिहार नीट यूजी 2024 स्ट्रे वैकेंसी सीट आवंटन शेष खाली सीटों, उम्मीदवारों की NEET UG रैंक, आरक्षण श्रेणियों और विशिष्ट कॉलेजों में सीट की उपलब्धता जैसे कारकों द्वारा निर्धारित किया जाता है।
Bihar NEET UG 2024: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 सीट आवंटन
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बिहार नीट यूजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 सीट आवंटन 27 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 27 दिसंबर से ही बिहार नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए दस्तावेज सत्यापन और आवंटित कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 27 से 29 दिसंबर तक निर्धारित है।
Bihar NEET UG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
प्रवेश के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:- मूल नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
- UGMAC 2024 रैंक कार्ड
- चॉइस स्लिप का प्रिंट आउट
- तीन प्रतियों में अनंतिम आवंटन आदेश का डाउनलोड किया गया प्रिंट
- पासिंग सर्टिफिकेट, मार्कशीट, कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा का एडमिट कार्ड
- कक्षा 12 का पासिंग सर्टिफिकेट, मार्कशीट, एडमिट कार्ड
- बिहार में निवास का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- पासपोर्ट आकार की तस्वीर की छह प्रतियां जो NEET UG एडमिट कार्ड पर हो
- आधार कार्ड की प्रति
- ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र (भाग-ए और भाग-बी) यूजीएमएसी 2024 का डाउनलोड किया गया प्रिंट
- बायोमेट्रिक पहचान रिपोर्ट फॉर्म 1 (एक) प्रति के साथ डाउनलोड की गई चेक स्लिप 2 की दो प्रति
- कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि कोई हो) जैसे डीक्यू (पीएच), ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
कमेंट
कमेंट X