{"_id":"5f0198908ebc3e42c50a7c79","slug":"bihar-intermediate-admission-to-start-from-this-date-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार इंटरमीडिएट में प्रवेश 8 जुलाई से होंगे शुरू, देखें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार इंटरमीडिएट में प्रवेश 8 जुलाई से होंगे शुरू, देखें पूरी जानकारी
Sun, 05 Jul 2020 02:48 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट में प्रवेश के लिए 8 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में तिथि में बदलाव किया गया। बता दें कि बिहार बोर्ड अपने ऑनलाइन सुविधा प्रणाली, ओएफएसएस (Online Facilitation System for Students, OFSS) के माध्यम से छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया का आयोजन करेगा। ध्यान दें कि OFSS पोर्टल इंटरमीडिएट और डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल है।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड ने 29 जून को इंटरमीडिएट प्रवेश के लिए जनरल प्रोस्पेक्टस जारी किया। छात्र आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन के लिए एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अपनी जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
बता दें कि एक बार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड छात्रों की योग्यता के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पिछले साल की ओएफएसएस पोर्टल पर कट ऑफ की जांच करें। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने ओएफएसएस ऐप भी जारी किया है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। छात्र अपने आवेदन की जानकारी के लिए ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X