फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar DElEd counselling 2025 begins tomorrow claim 30,800 seats know full schedule

Bihar DElEd Counselling: डीएलएड में प्रवेश के लिए कल से शुरू हो रही काउंसलिंग; 30,800 सीटों पर मिलेगा दाखिला

Fri, 28 Nov 2025 06:09 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Fri, 28 Nov 2025 06:09 PM IST
सार

Admission Schedule: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए 29 नवंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। बीएसईबी कल से डीएलएड के काउंसलिंग की खिड़की खोलने जा रहा है। आइए जानते हैं काउंसलिंग प्रक्रिया और जरूरी नियम।
 

विज्ञापन
Bihar DElEd counselling 2025 begins tomorrow claim 30,800 seats know full schedule
Counselling (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

Bihar DElEd Counselling 2025: बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल से शुरू होने वाली है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर, 2025 है।

विज्ञापन


शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में लगभग 30,800 सीटें उपलब्ध हैं। इसकी पहली चयन सूची 11 दिसंबर को आएगी। डीएलडी संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने करने के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड

अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए। उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत व एससीएसटी व पीडब्ल्यूडी वालों के लिए 45 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। न्यूनतम आयुसीमा 17 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़े: Bihar Board Dummy Admit Card: इस दिन तक डमी एडमिट कार्ड में सुधार का आखिरी मौका, इसके बाद नहीं मिलेगा अवसर

Bihar DElEd counselling 2025 begins tomorrow claim 30,800 seats know full schedule
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

कितनी फीस लगेगी?

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन होगा। ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी व सामान्य वर्ग के लिए फीस 500 रुपये है। एससीएसटी वर्ग वालों के लिए 350 रुपये फीस निर्धारित की गई है। 

सीट आवंटन प्रक्रिया

बीएसईबी मेरिट रैंक और आपके द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर सीटें आवंटित करेगा। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहला अपना आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। फिर आवंटित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन वाले विकल्प पर जाकर फीस जमा करें। इसके बाद अगर आप प्राप्त हुए कॉलेज से संतुष्ट नहीं है तो एडमिशन लेने के बाद आप 16 दिसंबर तक स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं। इससे अगली लिस्ट में उम्मीदवार को बेहतर कॉलेज मिल सकेंगे।

ये भी पढ़े: Delhi School: दिल्ली के निजी स्कूलों ने 2026-27 नर्सरी एडमिशन के नए मानदंड किए जारी, दूरी को दी अहमियत 

ये दस्तावेज ले जाना न भूलें

काउंसलिंग सेंटर पर जाने से पहले इन दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ में ले जाना बिल्कुल न भूलें। काउंसलिंग के लिए दसवीं व बारहवीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, आवंटन पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल या कॉलेज लिविंग सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो फॉर्म में लगाई थी) अवश्य ले जाएं।

इसके बाद संस्थान 2025–26 बैच के लिए प्रवेश को अंतिम रूप देने से पहले दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। बिहार डी.एल.एड काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाना उचित और लाभकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed