फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar DCECE 2024 counselling registration begins today; fill choices at bceceboard.bihar.gov.in, read here

Bihar DCECE 2024: बिहार डीसीईसीई काउंसलिंग के लिए आज से करें आवेदन, ये रहा लिंक; जानें आवश्यक दस्तावेज

Wed, 24 Jul 2024 06:13 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 24 Jul 2024 06:13 PM IST
सार

Bihar DCECE 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने आज से डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्टिंग केंद्रों पर सत्यापन के दौरान उम्मीदावरों को जिन आश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। उसकी सूची नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar DCECE 2024 counselling registration begins today; fill choices at bceceboard.bihar.gov.in, read here
Bihar DCECE 2024 - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

Bihar DCECE 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आज 24 जुलाई, 2024 को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in. के माध्यम से काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। 

विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार, डीसीईसीई काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। बोर्ड विकल्प भरने की प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत विकल्पों के आधार पर, 5 अगस्त को बिहार डीसीईसीई राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। परिणाम तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


उम्मीदवार अपना डीसीईसीई 2024 काउंसलिंग सीट आवंटन आदेश आधिकारिक वेबसाइट से 9 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 6 अगस्त से 9 अगस्त, 2024 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश पूरा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग केंद्रों पर सत्यापन के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज ले जाने होंगे:

आवेदन पत्र के डाउनलोड किए गए भाग-ए और भाग-बी की प्रति
डीसीईसीई 2024 एडमिट कार्ड 
डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड
सीट आवंटन पत्र की प्रति (3 प्रतियां)
पासपोर्ट आकार का फोटो (6 प्रतियां)
उम्र और पहचान के प्रमाण के रूप में 10वीं बोर्ड प्रमाणपत्र/मैट्रिक/समकक्ष प्रमाणपत्र और प्रवेश पत्र
आईडी के लिए आधार कार्ड
विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र
बिहार के मूल निवासियों द्वारा आवासीय प्रमाण
जाति प्रमाण पत्र
चरित्र प्रमाण पत्र
शरणार्थी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
अन्य पात्रता प्रमाण पत्र (जहां भी लागू हो)

बीसीईसीई का लक्ष्य डीसीईसीई काउंसलिंग 2024 के माध्यम से पूरे बिहार के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 20,000 सीटें आवंटित करना है।

कैसे करें पंजीकरण? 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed