{"_id":"69f9ad60c9b3a3664f060a19","slug":"bihar-combined-entrance-competitive-examination-application-deadline-extended-apply-now-till-this-date-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCECE 2026 Exam: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका, अब इस डेट तक भरें फॉर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BCECE 2026 Exam: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका, अब इस डेट तक भरें फॉर्म
Tue, 05 May 2026 02:29 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 05 May 2026 02:29 PM IST
सार
BCECE 2026 Registration: बिहार में प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी पहले फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास अब आवेदन करने का एक और मौका है।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
BCECE 2026 Exam: बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
जो उम्मीदवार पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें भी राहत दी गई है। वे अपने फॉर्म में हुई गलतियों को 11 और 12 मई के बीच सुधार सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने करेक्शन विंडो खोलने का फैसला किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन और सुधार कर सकते हैं। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास यह एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखें संशोधित तिथियां
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि | 10.05.2026 (रात 10:00 बजे) |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई) | 10.05.2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन पत्र में संशोधन (करेक्शन विंडो) | 11.05.2026 से 12.05.2026 |
| प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि | 22.05.2026 |
| परीक्षा की प्रस्तावित तिथि | 30.05.2026 एवं 31.05.2026 |
स्ट्रीम के अनुसार देखें एडमिशन प्रक्रिया
- बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के तहत इंजीनियरिंग में एडमिशन सबसे पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य के आधार पर होता है। इसके बाद अगर सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें BCECE के PCM ग्रुप (भौतिकी, रसायन, गणित) वाले छात्रों से भरा जाता है। इसके लिए दो बार ऑनलाइन काउंसलिंग होती है और एडमिशन मेरिट और आपके द्वारा चुने गए कॉलेज के आधार पर मिलता है।
- एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन के लिए Bihar Agricultural University में 50% सीटें PCM और PCB छात्रों की संयुक्त मेरिट से भरी जाती हैं, जबकि बाकी 50% सीटें अलग-अलग ग्रुप (जैसे PCA, CBA आदि) के आधार पर दी जाती हैं। वहीं Bihar Animal Sciences University में Fisheries और Poultry जैसे कोर्स में एडमिशन केवल PCB (बायोलॉजी) वाले छात्रों को मिलता है।
- फार्मेसी स्ट्रीम के तहत बिहार के सरकारी और मान्यता प्राप्त फार्मेसी कॉलेजों में डिग्री कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। इसमें एडमिशन BCECE की मेरिट और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर होता है।
- मेडिकल स्ट्रीम के अंतर्गत बिहार के सरकारी और निजी संस्थानों में कई पैरामेडिकल कोर्स जैसे फिजियोथेरेपी, लैब टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर, रेडियो इमेजिंग, ऑप्टोमेट्री और बी.एससी. नर्सिंग में एडमिशन मिलता है। इन सभी कोर्स में प्रवेश BCECE की मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर तय किया जाता है।
BCECE 2026 Registration: कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
| अभ्यर्थी श्रेणी | एक सब्जेक्ट ग्रुप (पीसीएम/पीसीबी/सीबीए/पीसीए/एमबीए/एमसीए) | चारों विषय (PCMB) |
|---|---|---|
| सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 1000 | 1100 |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (DQ) | 500 | 550 |
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- नया अकाउंट बनाएं, जिसमें नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID भरकर लॉगिन ID और पासवर्ड प्राप्त करें।
- लॉगिन करने के बाद पूरा फॉर्म खोलें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और चुना हुआ ग्रुप (PCM/PCB आदि) ध्यान से भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करें, जो आपकी श्रेणी और विषय ग्रुप के अनुसार होगा।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
कमेंट
कमेंट X