फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Matric Exam 2023 Begins Today BSEB Matriculation Examination Guidelines

Bihar Board Exam 2023: कड़ी सुरक्षा में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आगाज, परीक्षार्थियों से उतरवाए जूते-मोजे

Tue, 14 Feb 2023 09:31 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 09:31 AM IST
सार

BSEB Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन मंगलवार, 14 फरवरी से किया जा रहा है। बीएसईबी की ओर से परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Board Matric Exam 2023 Begins Today BSEB Matriculation Examination Guidelines
बिहार बोर्ड परीक्षा से पहले जूते-मोजे उतारती छात्राएं - फोटो : ANI

विस्तार

BSEB Matriculation Examination Guidelines 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन मंगलवार, 14 फरवरी से किया जा रहा है।  मैट्रिक की परीक्षा 22 फरवरी, 2023 तक चलने वाली है। बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा को नकल विहीन बनाने को लेकर बीएसईबी द्वारा सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। इस साल लगभग 1500 परीक्षा केंद्रों पर 16.37 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इस बार परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या अधिक है। 

विज्ञापन

Bihar Board Matric Exam परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले प्रवेश लेना जरूरी

बीएसईबी की ओर से परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( BSEB) के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेना होगा। इस वर्ष परीक्षा के संचालन के लिए राज्य भर में 1500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पारी की कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा सुबह 9.30 बजे से है। जबकि परीक्षा केंद्रों के दरवाजे सुबह नौ बजे ही बंद कर देने का निर्देश है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

BSEB Exam मैट्रिक परीक्षार्थियों को यूनिक आईडी दिया गया

आनंद किशोर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2023 के दौरान परीक्षा केंद्र भवन में माेबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी, स्मार्ट वॉच, मैग्नेट वॉच आदि तरह के गैजेट पहनकर जाने की मनाही है। मैट्रिक की परीक्षा में परीक्षार्थियों के जूते-मोजे पहनकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। एक विशेष पहचान देने के लिए मैट्रिक परीक्षार्थियों को यूनिक आईडी जारी किया गया है, जो एडमिट कार्ड में अंकित है। परीक्षा शुरू होने के बाद से ही परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144 प्रभावी हो जाएगी। इससे कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।  
 

विज्ञापन

Bihar Board Matric Exam केंद्रों पर सीसीटीवी, दंडाधिकारियों की तैनाती भी

बीएसईबी चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। सभी दंडाधिकारी केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगे। जिलाधिकारियों की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पटना में करीब 70 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed