फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Class 10th Result 2024 Declare Today at Biharboardonline.Bihar.Gov.In Know How to Check Results

BSEB 10th Result 2024: खत्म होने जा रहा 16.4 लाख छात्रों का इंतजार, आज जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Sun, 31 Mar 2024 10:54 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 10:54 AM IST
सार

BSEB Matric Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज, दोपहर 01.30 बजे मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बीएसईबी अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित करेंगे। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
Bihar Board Class 10th Result 2024 Declare Today at Biharboardonline.Bihar.Gov.In Know How to Check Results
Bihar Board 10th Result 2024, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Bihar Board Class 10th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज, 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम घोषित करेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए लगभग 16.94 लाख छात्र बीएसईबी मैट्रिक परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीएसईबी अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित करेंगे। घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट, results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2024: 16 लाख से अधिक ने दी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 15 फरवरी, 2024 से 23 फरवरी, 2024 तक 38 जिलों के 1,585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 8,22,587 छात्रों और 8,72,194 छात्राओं सहित 16 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।

राज्य मैट्रिक बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं। सुबह की पाली 9.30 से 12:45 बजे तक रही और दोपहर की पाली 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक रही। पहली पाली में कुल मिलाकर 4,11,604 लड़कों और 4,38,967 लड़कियों सहित कुल 8,50,751 छात्रों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में कुल मिलाकर 4,10,93 छात्र और 4,33,227 छात्राएं शामिल हुईं।

परीक्षा के दौरान, छात्रों को दो बार तलाशी से गुजरना पड़ा और बोर्ड ने प्रत्येक विषय के लिए प्रश्न पत्र के 10 सेट प्रदान किए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज दोपहर को जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज दोपहर 1.30 बजे मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी करते समय बताया था कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने की 31 तारीख को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने कल रात करीब 8.15 बजे एक्स पर पोस्ट कर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने के समय की पुष्टि की।



बोर्ड ने बाताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों results.biharboardonline.com, bsebmatric.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन

SMS से भी देख सकते हैं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो पड़ जाती है। ऐसे में छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। SMS पर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट पाने के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
  • अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड्स में रिजल्ट आपके फोन पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed