फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bihar board bseb 10th result 2020 date bihar board matric result 2020 will not be declared today

BSEB Matric Result 2020: आज नहीं आएगा बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट, बोर्ड ने दी जानकारी

Mon, 18 May 2020 05:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 18 May 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
bihar board bseb 10th result 2020 date bihar board matric result 2020 will not be declared today
Bihar School Examination Board Matric Result 2020 - फोटो : अमर उजाला

BSEB Matric Result 2020: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। बोर्ड ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि आज मैट्रिक कक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हो रहा है। दसवीं कक्षा के रिजल्ट के संबंध में जो भी खबरें चल रही हैं, वो गलत हैं। बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी राजीव द्विवेदी ने बिहार बोर्ड के मैट्रिक कक्षा को लेकर चल रही खबरों पर कहा कि बोर्ड आज दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-31 मई तक बंद रहेगा दिल्ली विश्वविद्यालय, सभी शिक्षकों-कर्मचारियों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु एप
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैट्रिक कक्षा के रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में बिहार बोर्ड के रिजल्ट के सोमवार को जारी होने की बात कही जा रही थी। इसे लेकर बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मैट्रिक कक्षा का रिजल्ट आज नहीं आ रहा है। रिजल्ट के तारीख की घोषणा बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट में पिछले साल 80.73 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। साल  2018 में बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इस साल बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जबकि 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed