फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 2022 Exams Deadline To Make Corrections In Matric Dummy Admit Card Extended

Bihar Board Exams 2022: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई समय सीमा, मैट्रिक परीक्षा 2022 के प्रवेश-पत्र कर सकेंगे सुधार

Tue, 26 Oct 2021 07:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 26 Oct 2021 07:05 PM IST
सार

Bihar Board Exams 2022:  बीएसईबी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 2022 में सुधार करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड की ओर से 12 अक्तूबर, 2021 को मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया था।

विज्ञापन
Bihar Board 2022 Exams Deadline To Make Corrections In Matric Dummy Admit Card Extended
बिहार बोर्ड 2022 - फोटो : File

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डमी प्रवेश-पत्र को लेकर एक अहम अधिसूचना जारी की है। बीएसईबी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 2022 में सुधार करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड की ओर से 12 अक्तूबर, 2021 को मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया था। इसमें सुधार करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर थी। हालांकि, बीएसईबी ने अब इस समय-सीमा को 01 नवंबर, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण की समय-सीमा भी बढ़ाई

बीएसईबी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय-सीमा भी बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार 25 से 28 अक्तूबर के बीच मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करेंगे, उन्हें 29 अक्तूबर को ऑनलाइन एडमिट कार्ड की डमी मिलेगी। उन्हें किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए 01 नवंबर तक जांच और आवेदन करना होगा। बीएसईबी ने इसके बारे में उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजा है। 

सुधार के लिए प्रधानाचार्य से करना होगा अनुरोध

जिन उम्मीदवारों ने बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना डमी एडमिट कार्ड 1 नवंबर, 2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध होंगे। जिन छात्रों को अपने नाम, माता-पिता के नाम या श्रेणी, लिंग, विषय, फोटो की वर्तनी में कोई त्रुटि मिलती है, वे अपने स्कूल के प्रधानाचार्यों से प्रवेश-पत्र में सुधार के लिए आवेदन करने का अनुरोध कर सकते हैं।

बीएसईबी मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 2022 ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन

  • बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज के 'नवीनतम अपडेट' अनुभाग पर जाएं और आवश्यक लिंक पर क्लिक करें।
  • वैकल्पिक रूप से, आप सीधे बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2022 10 वीं और बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2022 12 वीं के सीधे लिंक पर जा सकते हैं।
  • लॉग इन करने के लिए, अपना उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • वर्ष 2021 के लिए बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड की समीक्षा करें और डाउनलोड करें।
  • ऑनलाइन जमा करने से पहले विवरण में दिख रही किसी भी प्रकार त्रुटियों को ठीक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed