Bihar Board Exams 2022: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई समय सीमा, मैट्रिक परीक्षा 2022 के प्रवेश-पत्र कर सकेंगे सुधार
Bihar Board Exams 2022: बीएसईबी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 2022 में सुधार करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड की ओर से 12 अक्तूबर, 2021 को मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डमी प्रवेश-पत्र को लेकर एक अहम अधिसूचना जारी की है। बीएसईबी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 2022 में सुधार करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड की ओर से 12 अक्तूबर, 2021 को मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया था। इसमें सुधार करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर थी। हालांकि, बीएसईबी ने अब इस समय-सीमा को 01 नवंबर, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई है।
#BSEB pic.twitter.com/U3IR1RWrz3
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 26, 2021
मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण की समय-सीमा भी बढ़ाई
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय-सीमा भी बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार 25 से 28 अक्तूबर के बीच मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करेंगे, उन्हें 29 अक्तूबर को ऑनलाइन एडमिट कार्ड की डमी मिलेगी। उन्हें किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए 01 नवंबर तक जांच और आवेदन करना होगा। बीएसईबी ने इसके बारे में उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजा है।
सुधार के लिए प्रधानाचार्य से करना होगा अनुरोध
जिन उम्मीदवारों ने बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना डमी एडमिट कार्ड 1 नवंबर, 2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध होंगे। जिन छात्रों को अपने नाम, माता-पिता के नाम या श्रेणी, लिंग, विषय, फोटो की वर्तनी में कोई त्रुटि मिलती है, वे अपने स्कूल के प्रधानाचार्यों से प्रवेश-पत्र में सुधार के लिए आवेदन करने का अनुरोध कर सकते हैं।
बीएसईबी मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड 2022 ऐसे करें डाउनलोड
- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज के 'नवीनतम अपडेट' अनुभाग पर जाएं और आवश्यक लिंक पर क्लिक करें।
- वैकल्पिक रूप से, आप सीधे बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2022 10 वीं और बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2022 12 वीं के सीधे लिंक पर जा सकते हैं।
- लॉग इन करने के लिए, अपना उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- वर्ष 2021 के लिए बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड की समीक्षा करें और डाउनलोड करें।
- ऑनलाइन जमा करने से पहले विवरण में दिख रही किसी भी प्रकार त्रुटियों को ठीक करें।
कमेंट
कमेंट X