फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 12th Result 2025 Out Check BSEB Class 12th Toppers List of Girls Name Marks Percentage Stream

BSEB 12th Toppers List: कला, विज्ञान और वाणिज्य.. हर जगह लड़कियों का राज; प्रिया जायसवाल बनीं बिहार की टॉपर

Tue, 25 Mar 2025 01:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 25 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

BSEB 12th Girls Topper List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, और इस साल फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। टॉपर लिस्ट में उनका दबदबा साफ नजर आया, जिससे एक बार फिर साबित हो गया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। इस साल प्रिया जायसवाल ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2025 Out Check BSEB Class 12th Toppers List of Girls Name Marks Percentage Stream
BSEB 12th Toppers - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BSEB 12th Girls Topper List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं, और एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मार ली है। टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा, जिससे यह साबित हो गया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। इस साल प्रिया जायसवाल ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल बनीं टॉपर

बिहार बोर्ड के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान और पटना के रवि कुमार ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता और साकिब साह ने किया टॉप

कला संकाय में अंकिता कुमार और साकिब साह ने संयुक्त रूप से 473 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा 471 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हुए, जिन्हें 470 अंक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


टॉपर्स को बिहार सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभ दिए जाएंगे, जो छात्र अपने परिणाम की जांच करना चाहते हैं, वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंइंटर में टॉप किया तो मिलेगी दो लाख रुपये की राशि, बिहार बोर्ड टॉपर्स को देगा पुरस्कार

 

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025: महिला टॉपर्स सूची

कला संकाय

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 अंकिता कुमारी वैशाली 473 94.6%
2 अनुष्का कुमारी मुजफ्फरपुर 471 94.2%
2 रुकैया फातमा बेगूसराय 471 94.2%
3 आरती कुमारी सारण 470 94%
3 सानिया कुमारी सोनपुर 470 94%
4 अंशू रानी पटना 469 93.8%
5 संजना कुमारी मुजफ्फरपुर 468 93.6%
5 तनु कुमारी पूर्वी चंपारण 468 93.6%
5 अर्चना मिश्रा गया 468 93.6%
 

वाणिज्य संकाय  

रैंक   शहर अंक प्रतिशत
1 रौशनी कुमारी वैशाली 475 95%
2 अंतरा खुशी औरंगाबाद 473 94.6%
3 सृष्टि कुमारी मधुबनी 471 94.2%
4 निधि शर्मा अररिया 470 94%
4 अदिति सोनकर रोहतास 470 94%
5 अंशू कुमारी भोजपुर 469 93.8%
 

विज्ञान संकाय

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल पश्चिम चंपारण 484 96.8%
2 अनुप्रिया जमुई 477 95.4%
3 वर्षा रानी भटोतर, बी. कोठी 476 95.2%

 

इतने लाख स्टूडेंट्स हुए सफल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटर परीक्षा 2025 में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी विज्ञान संकाय से शामिल हुए। इस साल विज्ञान संकाय में 6,33,896 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,68,330 सफल हुए। कला संकाय में 6,11,365 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,05,884 ने सफलता हासिल की। वहीं, वाणिज्य संकाय में 34,821 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 32,999 छात्र पास हुए। कुल मिलाकर इस बार तीनों संकायों में 11,07,213 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे राज्य में एक बार फिर बेहतर परिणाम देखने को मिला।
 

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Download: बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed