फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th Compartmental results released at results.biharboardonline.com know how to check sarkari result

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Sun, 29 May 2022 08:54 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 29 May 2022 08:54 AM IST
सार

Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं के लिए कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा का आयोजन मई महीने में ही किया था। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में करीब 57,000 छात्रों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Compartmental results released at results.biharboardonline.com know how to check sarkari result
BSEB 10th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम शनिवार 28 मई, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी कि गए हैं। इसे चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए खबर को नीचे तक पढ़ें। 

विज्ञापन

 

Bihar Board Result: इतना रहा सफलता प्रतिशत
बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं के लिए कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा का आयोजन मई महीने में ही किया था। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में करीब 57,000 छात्रों ने भाग लिया था। सभी छात्रों को प्रवेश पत्र भी अलग से जारी किए गए थे। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में करीब 13 हजार छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। यानी की सफलता प्रतिशत 23.20 रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन

Bihar Board Result: 12वीं के परिणाम भी जारी
बिहार बोर्ड ने बीते 25 मई, 2022 को 12वी कक्षा की कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया था। 62.53स परीक्षा में छात्रों का सफलता प्रतिशत 62.53 रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed