फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th-12th special and compartmental exam of third day completed, next exam will be on 7th May

Bihar Board: तीसरे दिन की 10वीं-12वीं की विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा संपन्न, सात मई को होगा अगला एग्जाम

Mon, 05 May 2025 08:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 05 May 2025 08:32 PM IST
सार

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज तीसरे दिन की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया गया। मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2025 के सभी मुख्य विषयों की परीक्षा आज सम्पन्न हो गई। अगली परीक्षा 7 मई को आयोजित की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Bihar Board 10th-12th special and compartmental exam of third day completed, next exam will be on 7th May
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Bihar Board Special and Compartmental Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा का आज तीसरा दिन था। तीसरे दिन की विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन आज दिनांक 05.05.2025 को राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई।

विज्ञापन

इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा

प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक इंटरमीडिएट के लिए विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के परीक्षाक्षियों के लिए अंग्रेजी (English) विषय की परीक्षा के लिए किया गया। दूसरी पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए गणित (Maths) विषय तथा वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए Business Studies विषय की परीक्षा का आयोजन अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा

हाईस्कूल के लिए प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पाली में ही गणित विषय के बदले गृह विज्ञान विषय की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक आयोजित हुई। द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक अंग्रेजी (सामान्य) विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसी के साथ मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2025 के सभी मुख्य विषयों की परीक्षा आज सम्पन्न हो गई।

विज्ञापन

अगली परीक्षा बुधवार को

इंटरमीडिएट की अगली विशेष एवं कम्पार्टमेन्टल परीक्षा दिनांक 07.05.2025 (बुधवार) को राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए रसायन शास्त्र (Chemistry), वाणिज्य एवं कला संकाय के परीक्षाक्षियों के लिए अर्थशास्त्र (Economics) विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

द्वितीय पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए Geography विषय, वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए Accountancy विषय एवं वोकेशनल के परीक्षार्थियों के लिए Foundation Course विषय की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित होगी।

वहीं, हाईस्कूल की अंतिम विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा 7 मई को होगी। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक ऐच्छिक विषय के अंतर्गत उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी एवं मैथिली विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली में ही ऐच्छिक विषय के अंतर्गत ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य एवं संगीत विषय की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक आयोजित होगी।

द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक व्यावसायिक ऐच्छिक विषयों के तहत सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेन्ट, ऑटोमोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आई०टी०/ आई०टीज० ट्रेड विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed