{"_id":"60cde6508ebc3e34ab6da74b","slug":"bihar-announces-bseb-matric-intermediate-compartment-results-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड: 10वीं-12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड: 10वीं-12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम
Sat, 19 Jun 2021 06:12 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:12 PM IST
सार
- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2021 जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने कोरोना महामारी के चलते मैट्रिक और इंटर परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित नहीं की थी, लेकिन छात्रों को उत्तीर्ण करने के लिए अनुग्रह अंक आवंटित किए हैं। बोर्ड ने दो लाख से ज्यादा दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्रों को ग्रेस नंबर देकर उत्तीर्ण कर दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर परिणाम देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 19 अगस्त से शुरू होंगी सीईटी परीक्षाएं, इन कोर्सेस में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
इससे पहले बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर में एक या दो विषयों में फेल हुए विद्यार्थियों को विशेष ग्रेस मार्क्स देकर उत्तीर्ण करने पर सहमति जताई थी। इस फैसले का लाभ 2 लाख 16 हजार 63 विद्यार्थियों को मिला है।
विज्ञापन
ऐसे देखें 10वीं व 12वीं का कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2021
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं
-यहां आपको होम पेज पर ही कंपार्टमेंटल रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-बड़ी खबर: जेईई मेन पर फैसला जल्द, इस दिन आयोजित हो सकती है नीट यूजी की परीक्षा
कमेंट
कमेंट X