BHU UG 2023: यूजी में एडमिशन के लिए बीएचयू ने जारी की 8वीं मेरिट सूची, 25 अगस्त है फीस जमा करने की अंतिम तिथि
BHU UG Admissions: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने यूजी में एडमिशन के लिए 8वीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। उम्मीदवार एडमिशन लेने के लिए नीचे बताए दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU UG 2023 Merit List: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने यूजी में एडमिशन के लिए 8वीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bhu.ac.in पर जाकर 'BHU UG 8th merit list 2023' चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट को कैसे डाउनलोड करना है और कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करते समय किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी, ये सब जानकारी आगे बताई गई है। ध्यान रहे! उम्मीदवारों के पास फीस जमा करने के लिए सिर्फ आज का दिन (25 अगस्त) है। इसलिए बिना देरी किए नीचे बताए तरीके से लिस्ट डाउनलोड कर बाकी की जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर लें।
25 अगस्त है फीस जमा करने की अंतिम तिथि
मेरिट डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की जरूरत होगी। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 25 अगस्त तक शुल्क भुगतान कर सकेंगे। बीएचयू यूजी 2023 मेरिट सूची में उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर शामिल है।
ऐसे चेक करें 'BHU UG 8th merit list 2023'
- आधिकारिक वेबसाइट - bhonline.in पर जाएं।
- अब सक्रिय हो चुके "BHU UG merit list 2023" लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इतना हो जाने पर, मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- मेरिट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
आवश्यक दस्तावेज
कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करते समय नीचे बताए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए इन दस्तावेजों को लेकर जाएं।
- कक्षा 10 या समकक्ष प्रमाण पत्र और मार्कशीट (Class 10 or equivalent certificate and mark sheet)
- कक्षा 12 की मार्कशीट (Class 12 qualifying examination mark sheet)
- स्थानांतरण/माइग्रेशन प्रमाणपत्र (Transfer/ Migration certificate)
- बीएचयू यूजी एडमिट कार्ड 2023 (BHU UG admit card 2023)
- खेल श्रेणी प्रमाण पत्र (Sports category certificate)
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मचारियों/पुनः नियोजित/सेवानिवृत्त/मृत कर्मचारियों के पुत्र/पुत्रियों के लिए केंद्रीय रजिस्ट्री द्वारा जारी प्रमाण पत्र
कमेंट
कमेंट X