फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU PG Admission 2023 Correction Window Open Last chance to edit CUET score

BHU Admission 2023: पीजी के पंजीकरण फॉर्म में सुधार करने का आज आखिरी मौका, इस टाइम तक खुला है करेक्शन विंडो

Sun, 20 Aug 2023 03:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 03:27 PM IST
सार

BHU PG Admission 2023: बीएचयू वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश काउंसलिंग शुरू करने वाला है। जिन उम्मीदवारों के पंजीकरण में त्रुटि रह गई थी, उनके पास सुधार करने का आज आखिरी मौका है।
 

विज्ञापन
BHU PG Admission 2023 Correction Window Open Last chance to edit CUET score
बीएचयू : बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी - फोटो : BHU

विस्तार

BHU Admission 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से परास्नातक करने की इच्छा रखने वाले उन सभी आवेदकों को आवेदन में सुधार का एक और मौका दिया है, जिनके आवेदन में कुछ त्रुटि रह गई थी, जिसे वो समय पर ठीक नहीं कर पाए थे। ऐसे उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण फॉर्म में सुधार करने का आज आखिरी मौका है। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण फॉर्म में सुधार के लिए आज विंडो खोली है।

विज्ञापन

1,000 से ज्यादा उम्मीदवारों का डेटा मिसमैच

विश्वविद्यालय वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अपने विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश काउंसलिंग शुरू करने वाला है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने 1,000 से अधिक उम्मीदवारों की पहचान की है जिनके फॉर्म एनटीए डेटा ने मेल नहीं खाते हैं।

एनटीए डेटा बेमेल वाले उम्मीदवारों की एक सूची बीएचयू के प्रवेश पोर्टल - bhuonline.in पर प्रदान की गई है। बदलाव करने के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है "इससे सुधार नहीं होने की स्थिति में उनकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी। इन छात्रों के लाभ के लिए, बीएचयू सुधार करने का अवसर प्रदान कर रहा है"

विज्ञापन
विज्ञापन

आज रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं सुधार

ऐसे उम्मीदवारों को अपने उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और  provide/ edit NTA details बटन क्लिक करके सुधार करना होगा। बीएचयू पीजी प्रवेश फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त (रात 11:59 बजे) है। 

विज्ञापन

ऐसे एडिट करें पंजीकरण फॉर्म

आवेदक बीएचयू पीजी आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • बीएचयू प्रवेश पोर्टल, bhonline.in पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करें, और 'List of candidates with NTA Data Mismatch' पर क्लिक करें।
  • अपना नाम ढूंढने के लिए Ctrl+F दबाएं।
  • लॉगिन लिंक पर जाएं और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद, 'Provide/Edit NTA details' बटन पर क्लिक करें।
  • अब, CUET PG 2023 में प्राप्त सही NTA स्कोर डालें।
  • आवेदन को एक बार दोबारा अच्छे से चेक करें और सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed