BHU Admission 2023: पीजी के पंजीकरण फॉर्म में सुधार करने का आज आखिरी मौका, इस टाइम तक खुला है करेक्शन विंडो
BHU PG Admission 2023: बीएचयू वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश काउंसलिंग शुरू करने वाला है। जिन उम्मीदवारों के पंजीकरण में त्रुटि रह गई थी, उनके पास सुधार करने का आज आखिरी मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU Admission 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से परास्नातक करने की इच्छा रखने वाले उन सभी आवेदकों को आवेदन में सुधार का एक और मौका दिया है, जिनके आवेदन में कुछ त्रुटि रह गई थी, जिसे वो समय पर ठीक नहीं कर पाए थे। ऐसे उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण फॉर्म में सुधार करने का आज आखिरी मौका है। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण फॉर्म में सुधार के लिए आज विंडो खोली है।
1,000 से ज्यादा उम्मीदवारों का डेटा मिसमैच
विश्वविद्यालय वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अपने विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश काउंसलिंग शुरू करने वाला है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने 1,000 से अधिक उम्मीदवारों की पहचान की है जिनके फॉर्म एनटीए डेटा ने मेल नहीं खाते हैं।
एनटीए डेटा बेमेल वाले उम्मीदवारों की एक सूची बीएचयू के प्रवेश पोर्टल - bhuonline.in पर प्रदान की गई है। बदलाव करने के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है "इससे सुधार नहीं होने की स्थिति में उनकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी। इन छात्रों के लाभ के लिए, बीएचयू सुधार करने का अवसर प्रदान कर रहा है"
आज रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं सुधार
ऐसे उम्मीदवारों को अपने उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और provide/ edit NTA details बटन क्लिक करके सुधार करना होगा। बीएचयू पीजी प्रवेश फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त (रात 11:59 बजे) है।
ऐसे एडिट करें पंजीकरण फॉर्म
आवेदक बीएचयू पीजी आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- बीएचयू प्रवेश पोर्टल, bhonline.in पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें, और 'List of candidates with NTA Data Mismatch' पर क्लिक करें।
- अपना नाम ढूंढने के लिए Ctrl+F दबाएं।
- लॉगिन लिंक पर जाएं और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- लॉग इन करने के बाद, 'Provide/Edit NTA details' बटन पर क्लिक करें।
- अब, CUET PG 2023 में प्राप्त सही NTA स्कोर डालें।
- आवेदन को एक बार दोबारा अच्छे से चेक करें और सबमिट कर दें।
कमेंट
कमेंट X