फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU Opens Spot Round Registration For Vacant Seats Of Postgraduate Programs, read all details

BHU PG 2024: बीएचयू पीजी प्रोग्राम की रिक्त सीटों पर स्पॉट राउंड के लिए आज से करें आवेदन, जानें योग्यताएं

Thu, 01 Aug 2024 09:05 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 01 Aug 2024 09:05 AM IST
सार

BHU PG Program 2024: बीएचयू पीजी प्रोग्राम स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार समर्थ पोर्टल पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BHU Opens Spot Round Registration For Vacant Seats Of Postgraduate Programs, read all details
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU PG Program 2024: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की ओर से पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (PG Program) की रिक्त सीटों पर स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 1 अगस्त की शाम 7 बजे से शुरू की जाएगी। सीयूईटी पीजी परीक्षा में उपस्थित हुए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल pgcuet.samarth.ac.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीएचयू पीजी पंजीकरण फॉर्म 2024 भरते समय उम्मीदवारों को कक्षा 10 व कक्षा 12 की मार्कशीट, स्नातक की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, स्कैन किए गए हस्ताक्षर आदि जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। स्पॉट राउंड पंजीकरण से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन


बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने अपने ऑफिशियल 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर आज यानी 31 जुलाई को बीएचयू पीजी प्रोग्राम स्पॉट राउंड पंजीकरण 2024 के बारे में जानकारी साझा की है। स्पॉट राउंड पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

BHU PG Admission 2024: पात्रता मानदंड
  • छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG 2024) के चुने हुए विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • बीएचयू द्वारा प्रस्तावित विशिष्ट स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए वैध सीयूईटी पीजी स्कोर की आवश्यकता होगी।
  • स्नातक स्तर पर पढ़ाए जाने वाले विषयों को उस विशेष पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करना चाहिए।
  • स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों के प्रतिशत की आवश्यकता होगी, यदि सीजीपीए प्रदान किया गया है, तो इसे संबंधित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रतिशत में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed