फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 10 thousand students who have got admission in UG will reach campus from today

BHU: यूजी में दाखिला पा चुके 10 हजार विद्यार्थी आज से पहुंचेंगे कैंपस, दस्तावेजों का होगा सत्यापन; जानें खास

Thu, 28 Aug 2025 09:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 09:18 AM IST
सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में दस्तावेजों के सत्यापन  की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संकाय प्रवेश समिति पहले ही गठित की जा चुकी है। इस बार रविवार को भी कैंपस खुला रहेगा।

विज्ञापन
BHU 10 thousand students who have got admission in UG will reach campus from today
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय। - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

यूजी में प्रवेश पा चुके करीब 10 हजार ज्यादा छात्र-छात्राएं अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने आज से बीएचयू आएंगे। यह प्रक्रिया अगले चार दिन एक सितंबर तक चलेगी। 31 अगस्त को रविवार को भी संकायों में सत्यापन का काम बंद नहीं होगा। 

विज्ञापन


कुल 10 से ज्यादा संकायों में फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीएचयू में बीते तीन महीने से चल रही प्रवेश की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। चार सितंबर से कक्षाएं शुरू होंगी और स्पॉट राउंड की प्रक्रिया 8 सितंबर और 11 सितंबर को चलेगी।

विज्ञापन

14 तरह के दस्तावेज की जांच
बीएचयू की ओर से दाखिला पाए अभ्यर्थियों से कुल 14 तरह के दस्तावेज मांगे गए हैं। इससे पहले बीएचयू की सेंट्रल एडमिशन कमेटी सीईसी ने अपने सभी संकाय स्तर की समितियों को स्नातक में प्रवेश पा चुके अभ्यर्थियों का डेटा सौंप दिया है। संकाय प्रवेश समिति पहले ही गठित की जा चुकी है और मेरिट के अनुसार एडमिशन पा चुके छात्र और छात्राओं के कागजों को भौतिक रूप से जांच कर योग्यता और दाखिले का सत्यापन करेगी।

दस्तावेज कम हैं तो अंडरटेकिंग भी दे सकेंगे
यदि ऑनलाइन डेटा और फिजिकल दस्तावेज में कोई अंतर आया तो फिर प्रवेश को लेकर समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं। वहीं 6 पेज के चेकलिस्ट फॉर्म में अंडर टेकिंग भी जारी किया गया है। यदि कोई दस्तावेज कम होगा तो इसको भी भरकर दिया जा सकता है। इसमेंं पेंडिंग डॉक्यूमेंट्स का विवरण लिखा जाएगा।

फाॅर्मेट में दी जानी हैं आठ जानकारियां
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चेकलिस्ट फार्मेट में आठ तरह की जानकारियां दी जानी हैं। इसमें अभ्यर्थियों का विवरण, 14 चेकलिस्ट दस्तावेज, अंडरटेकिंग, छात्रों का एफिडेविट, गार्जियन का एफिडेविट, वेरिफिकेशन स्टेटमेंट, हॉस्टल-डेलीगेसी डोजियर फॉर्म और आवेदकों द्वारा भरा जाने वाला विवरण पत्र शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed