फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bharat Ratna Award winner prime ministers of India, Check list here

Bharat Ratna: अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न? परीक्षा में आ सकता है प्रश्न, देखें लिस्ट

Fri, 09 Feb 2024 02:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 02:51 PM IST
सार

Bharat Ratna Awarded Prime Ministers: भारत सरकार ने इस वर्ष कुल 5 हस्तियों को भारत रत्न देने का एलान किया है, जिनमें दो पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Bharat Ratna Award winner prime ministers of India, Check list here
भारत रत्न से सम्मानित प्रधानमंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Bharat Ratna Award: भारत सरकार ने जनवरी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की थी। हाल ही में लालकृष्ण आडवानी को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया था। इसके बाद, अब केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिंहा राव, वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से भी यह सवाल काफी अहम है।

विज्ञापन

भारत के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट

यहां देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के नाम और कार्यकाल के बारे में बताया गया है:

नाम  कार्यकाल
पंडित जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 - 27 मई 1964
गुलजारीलाल नंदा (अंतरिम) 27 मई 1964 - 9 जून 1964
11 जनवरी 1966 - 24 जनवरी 1966
लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 -11 जनवरी 1966
इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 - 24 मार्च 1977
14 जनवरी 1980 - 31 अक्तूबर 1984
मोरारजी देसाई 24 मार्च 1977 - 28 जुलाई 1979
चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 - 14 जनवरी 1980
राजीव गांधी 31 अक्तूबर 1984 - 2 दिसंबर 1989
विश्व प्रताप सिंह 2 दिसंबर 1989 - 10 नवंबर 1990
चन्द्रशेखर 10 नवंबर 1990-21 जून 1991
पी वी नरसिम्हा राव 21 जून 1991 - 16 मई 1996
अटल बिहारी वाजपेयी 16 मई 1996-1 जून 1996
18 मार्च 1998 - 22 मई 2004
एच. डी देवेगौड़ा 1 जून 1996 - 21 अप्रैल 1997
इंद्र कुमार गुजराल 21 अप्रैल 1997 - 18 मार्च 1998
डॉ.मनमोहन सिंह 22 मई 2004 -17 मई 2014
नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 -23 मई 2019
30 मई 2019 -निवर्तमान

गुलजारीलाल नंदा दो बार देश के अंतरिम प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद उन्होंने 27 मई 1964 को भारत के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद श्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद गुलाजारीलाल नंदा 11 जनवरी, 1966 को एक बार फिर देश के अंतिरम प्रधानमंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न

देश में अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं, उनमें से अब तक 6 + 1 (अंतरिम प्रधानमंत्री) को भारत रत्न दिया जा चुका है, जबकि इस वर्ष चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव को सम्मानित किए जाने का एलान किया गया है। यहां सभी प्रधानमंत्रियों के नाम की लिस्ट दी जा रही है। अगर आप प्रतियोंगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके काफी काम आ सकती है।
नाम  साल
पंडित जवाहर लाल नेहरू 1955
लाल बहादुर शास्त्री 1966 
इंदिरा गांधी 1971
राजीव गांधी  1991
मोरारजी देसाई 1991
गुलजारी लाल नंदा (अंतिरम प्रधानमंत्री) 1997
अटल बिहारी वाजपेयी 2015
चौधरी चरण सिंह 2024 में एलान हुआ
पीवी नरसिंहा राव 2024 में एलान हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed