AIBE 19 Answer Key 2024: 19वीं बार परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस सीधे लिंक से आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड
AIBE 19 Answer Key Out: बीसीआई ने 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा की बहुप्रतीक्षित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 19 Answer Key: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 19वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 19) की बहुप्रतीक्षित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को किया गया था, उम्मीदवारों को पिछले एक सप्ताह से उत्तर कुंजी का इंतजार था, जोकि आज अब जाकर समाप्त हुआ। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com. पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बीसीआई ने चारों सेट A, B, C और D के लिए उत्तर कुंजी जारी की है।
उत्तर कुंजी से करें अपने संभावित अंकों की गणना
एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को भारतीय न्यायालयों में वकालत करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
AIBE 19 Marking Scheme: अंकन योजना
अंकन योजना के अनुसार, गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा। उम्मीदवार आवश्यक आपत्ति शुल्क का भुगतान करके अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
विषय विशेषज्ञ छात्रों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का सत्यापन करेंगे और यदि कोई परिवर्तन होगा तो अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेंगे। परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार और घोषित किए जाएंगे।
AIBE 19 Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
अर्हता प्राप्त करने के लिए, सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 45% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए एआईबीई 19 उत्तीर्ण अंक 40% हैं।
AIBE Answer Key 2024 Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
बीसीआई एआईबीई उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं।
- एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com. पर जाएं।
- उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित की जाएगी।
- सेट कोड A, B, C, या D का चयन करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X