AIBE 18 Registration 2023: 18वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा के पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, फटाफट कर लें आवेदन
AIBE 18 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने 03-वर्षीय या 05-वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है, वे एआईबीई 18वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 18 Registration 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की तरफ से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 18 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज, यानी 30 सितंबर को समाप्त कर दी जाएगी। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर इसे पूरा कर लें।
शेड्यूल के अनुसार, एआईबीई 18वीं परीक्षा की फॉर्म सुधार विंडो पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद खोली जाएगी और 10 अक्तूबर तक सक्रिय रहेगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड 02 अक्तूबर 2023 को जारी किया जाएगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने 03-वर्षीय या 05-वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है, वे एआईबीई 18वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस वर्ष, बीसीआई ने सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए योग्यता उत्तीर्ण प्रतिशत 40% से बढ़ाकर 45% कर दिया है। एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित वर्ग का न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत भी 35% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। एआईबीई 18वीं परीक्षा 2023 29 अक्तूबर 2023 को आयोजित की जाएगी।
AIBE 18 11 भाषाओं में परीक्षा
बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई 18 वीं परीक्षा 11 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित करेगी। एआईबीई 18वीं परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को किसी एक भाषा का चयन करना होगा।
-
हिंदी
-
अंग्रेज़ी
-
तेलुगू
-
तामिल
-
कन्नडा
-
मराठी
-
बंगाली
-
गुजराती
-
ओरिया
-
असमिया
-
पंजाबी
Bar Council of India Exam आवेदन शुल्क
एआईबीई 18 2024 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी भी ऑनलाइन भुगतान मोड का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए शुल्क 3250 रुपये और आरक्षित आवेदकों के लिए 2500 रुपये है।
कमेंट
कमेंट X