फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BCECEB Bihar NEET UG 2025 DV and Reporting Deferred; Check new dates here

Bihar NEET UG: फिर रुकी काउंसलिंग, राउंड-1 के सीट आवंटन में मिली गड़बड़ी; अब कल से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन

Tue, 26 Aug 2025 04:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 04:02 PM IST
सार

Bihar NEET UG 2025 Counselling: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने एमबीबीएस और बीडीएस की राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए पहले राउंड के तहत रिपोर्टिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। हाल ही में सीट आवंटन परिणाम जारी हुआ था, रिपोर्टिंग प्रक्रिया आज से शुरू होने वाली थी।
 

विज्ञापन
BCECEB Bihar NEET UG 2025 DV and Reporting Deferred; Check new dates here
Bihar NEET UG 2025 - फोटो : L- bceceboard.bihar.gov.in; R- Freepik

विस्तार

Bihar NEET UG 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC)-2025 के राउंड-1 में सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग आज से शुरू होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

आज से शुरू होने वाली थी रिपोर्टिंग प्रक्रिया

एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम हाल ही में जारी किया गया था। आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करने की प्रक्रिया आज, 26 अगस्त से शुरू होने वाली थी। हालांकि, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड के ताजा नोटिस के मुताबिक, रिपोर्ट करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है।

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "अपरिहार्य कारणों से, यूजीएमएसी-2025 के पहले दौर के दस्तावेज सत्यापन में देरी हो रही है। संबंधित संस्थानों और उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आगे की सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट के संपर्क में रहें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉलेज के लिए सीट आवंटन में हुई गड़बड़ी

ताजा नोटिस 26 अगस्त 2025 को जारी किया गया है, जिसमें बीवीसी (बिहार वेटरनरी कॉलेज), पटना के सेल्फ फाइनेंस सीटों के आवंटन में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी गई है। पहले 24 अगस्त 2025 को प्रकाशित सीट आवंटन परिणाम को रद्द कर दिया गया है, जो 26 से 28 अगस्त 2025 तक दस्तावेज सत्यापन के लिए था।

नोटिस के अनुसार, सेल्फ फाइनेंस सीटों के आवंटन में हुई त्रुटि के कारण बीवीसी, पटना की सीट आवंटन प्रक्रिया को रद्द किया गया है। जिन उम्मीदवारों को इन सीटों पर आवंटन मिला था, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन या प्रवेश के लिए रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को सेल्फ फाइनेंस सीट के लिए नई पसंद भरने का मौका मिलेगा। इसके बाद यूजीएमएसी-2025 के राउंड-2 के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन मेरिट-कम-चॉइस के आधार पर होगा।

विज्ञापन

नोट करें राउंड-1 का नया कार्यक्रम

आवंटन आदेश डाउनलोड करने की समयसीमा पहले 24 से 28 अगस्त तक निर्धारित थी, जिसे अब 24 से 29 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, दस्तावेज सत्यापन अब 27 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन आज, यानी 26 अगस्त से शुरू होने वाला था, जिसे पुनर्निधारित करके 27 अगस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा, राउंड-1 के अन्य नियम और शर्तें, जो 29 जुलाई 2025 को जारी विज्ञापन में थे, वैसे के वैसे ही लागू रहेंगे। राउंड-1 की काउंसलिंग पूरी होने के बाद राउंड-2 का पूरा कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट और अखबारों के माध्यम से जल्द घोषित किया जाएगा। 

बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करें और नवीनतम अपडेट का इंतजार करें। इस बदलाव से मेडिकल, डेंटल, वेटरनरी और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed