फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BCECEB Bihar ITI Result 2021 Declared Direct Link Here

BCECEB ITI Result 2021: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे देखें अपने रैंक कार्ड

Thu, 23 Sep 2021 06:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 06:02 PM IST
सार

Bihar ITI Result 2021 Direct Link: जिन उम्मीदवारों ने खुद को पंजीकृत किया और परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, वे अब बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। रैंक कार्ड देखने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है।

विज्ञापन
BCECEB Bihar ITI Result 2021 Declared Direct Link Here
BCECEB Bihar ITI Result 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा यानी आईटीआई सीएटी (ITI CAT) का परिणाम और रैंक कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 05 सितंबर, 2021 को बिहार राज्य के विभिन्न केंद्रों में ऑफलाइन आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया गया था। उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


Bihar ITICAT  रैंक कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को Bihar ITICAT 2021 रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका का पालन करना आवश्यक है।

  • बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • विज्ञापन
  • स्क्रीन पर एक होमपेज दिखाई देगा, फ्लैश मैसेज सेक्शन नाम पर जाएं।
  • 'Bihar ITICAT 2021 रैंक कार्ड' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना का अनुसरण करने की सलाह दी जाती है। परीक्षा पांच सितंबर को दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की गई थी। पहली पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3.30 से शाम 5.45 बजे तक आयोजित की गई थी। बोर्ड जल्द ही काउंसलिंग की तारीखों और विवरणों की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बिहार आईटीआई परीक्षा हर साल राज्य भर में आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम और काउंसलिंग की तारीखों से संबंधित अपडेट और जानकारी के लिए नियमित रूप से BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार ITICAT परिणाम का सीधा लिंक 


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed